सरकार बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की ओर अग्रसर: सीएम योगी
गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के तीसरे दिन रविवार को हवाई सर्वेक्षण करते हुए गोरखपुर के बेलवार, कौड़ीराम व गोला पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी परेशानी जानी। इसके बाद समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही सीएम …
गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के तीसरे दिन रविवार को हवाई सर्वेक्षण करते हुए गोरखपुर के बेलवार, कौड़ीराम व गोला पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी परेशानी जानी। इसके बाद समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही सीएम योगी ने लोगों को राहत सामग्री बांटी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान करने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपदा का समय है। सरकार जनता के साथ खड़ी है और बाढ़ से बचाव के सभी उपाय कर रही है। कोई खुद को असहाय न समझे। सबको धैर्य के साथ प्रशासनिक मशीनरी का सहयोग करते हुए योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा है।
पढ़ें: गोरखपुर: शिक्षक दिवस पर गोरखनाथ ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन
इसके अलावा सीएम ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल में भारी बारिश से पूर्वांचल के करीब 15 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। गोरखपुर में करीब 304 गांवों की 2.26 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। यहां 405 नाव और 50 स्टीमर लगाए गए हैं। 50 और स्टीमर और अतिरिक्त नाव की भी व्यवस्था की जा रही है।
इसके साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पीएसी की फ्लड यूनिट भी लगातार सक्रिय है। साथ ही कहा कि बाढ़ का पानी अधिक दिन तक रह गया तो राहत सामग्री का फिर वितरण कराया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं को भूसे-चारे का संकट न हो, इसके लिए भी प्रशासन व्यवस्था कर रहा है।
आपदा से हर नुकसान की भरपाई कर रही सरकार
सीएम योगी ने कहा कि सरकार इस आपदा में हर नुकसान की भरपाई कर रही है। आपदा में किसी की मृत्यु होने पर संबंधित के परिवार को चार लाख रुपये तत्काल आर्थिक सहायता देने का निर्देश प्रशासन को दिया गया है। साथ ही उन्होंने बाढ़ से बर्बाद फसलों की क्षतिपूर्ति का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलें बाढ़ के पानी में डूब गई हैं, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए सर्वेक्षण शुरू करा दिया गया है।
बांसगांव में 16 करोड़ रुपये से हुए बाढ़ बचाव का कार्य…
बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के कौड़ीराम स्थिति सर्वोदय इंटर कालेज में बाढ़ पीड़ितों के बीच सीएम योगी ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ बचाव की परियोजनाओं के लिए 16 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई। इससे गगहा-रकहट-असवनपार तटबंध, असवनपार-डेहराघाट तटबंध, भौवापार-गोला तटबंध, कनइल-मझगांवां तटबंध, मलांव तटबंध को सुरक्षित कर बड़े पैमाने पर होने वाली जान व माल की हानि को रोका गया।
गोला तहसील में 11 करोड़ की बाढ़ बचाव परियोजनाएं पूर्ण
गोला के वीएसएवी कॉलेज में बाढ़ पीड़ितों को हाल जानने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गोल तहसील में 11 करोड़ रुपये की बाढ़ बचाव परियोजनाएं पूर्ण की गई, हैं लेकिन अभी और प्रयास करने की जरूरत है। भविष्य की परियोजनाओं के लिए सिंचाई विभाग अभी से अवलोकन कर रहा है।
