अयोध्या: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने योगी सरकार पर बोला हमला, लगाया ये गंभीर आरोप
अयोध्या। किसान नौजवान विरोधी हैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उक्त शब्द समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बीकापुर विधानसभा अंतर्गत विकासखंड सोहावल के अरकुना चौराहा स्थित पटेल मैरिज लान पर बीकापुर विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद सेन यादव के नेतृत्व में खेत, खलियान, कुटीर उद्योग बचाओ, रोजगार दो, किसान, नौजवान पटेल …
अयोध्या। किसान नौजवान विरोधी हैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उक्त शब्द समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बीकापुर विधानसभा अंतर्गत विकासखंड सोहावल के अरकुना चौराहा स्थित पटेल मैरिज लान पर बीकापुर विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद सेन यादव के नेतृत्व में खेत, खलियान, कुटीर उद्योग बचाओ, रोजगार दो, किसान, नौजवान पटेल यात्रा के स्वागत एवं आयोजित सभा में व्यक्त किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल एवं संचालन सपा के ज़िला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद ने किया।
सपा प्रदेशाध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश का किसान और नौजवान उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार को बदलने का मन बना चुका है, उत्तर प्रदेश की सरकार के पिछले चार साल में एक रुपए भी गन्ने का दाम नहीं बढ़ाया है वहीं दूसरी ओर दूसरे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, नौजवान बड़ी संख्या में बेरोजगार घूम रहे हैं भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन वह भी एक जुमला साबित हुआ है सरकार की कथनी और करनी में अंतर है इसीलिए उत्तर प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रही है।
आनंद सेन यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच साल से क्षेत्र का विकास ठप हो गया है पिछली सरकार में अखिलेश यादव द्वारा बीकापुर विधानसभा के सोहावल क्षेत्र को ढेमुवा पुल की सौगात मिली थी जिससे लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली साथ साथ सोहावल क्षेत्र में पुल की वजह से व्यापार भी बढ़ा है इस सरकार में एक भी योजना क्षेत्र वासियों को नहीं मिली है।
कार्यक्रम में, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ज़िला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद, ईश्वर लाल वर्मा, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राशिद जमील, युवजन सभा के ज़िला अध्यक्ष जय सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहब लाल यादव, वरिष्ठ नेता बाबू रामचंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।
