बदायूं: फोन कर दिल्ली से बुलाया पति, नहीं आया तो लगा लिया फंदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। थाना बिल्सी क्षेत्र के एक गांव में दिल्ली से पति के न आने पर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति दिल्ली में नौकरी करता है। शनिवार को पति से फोन करके महिला ने उसे गांव बुलाया लेकिन पति ने आने से मना कर दिया था। जिला कासगंज के गांव हसनपुर …

बदायूं, अमृत विचार। थाना बिल्सी क्षेत्र के एक गांव में दिल्ली से पति के न आने पर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति दिल्ली में नौकरी करता है। शनिवार को पति से फोन करके महिला ने उसे गांव बुलाया लेकिन पति ने आने से मना कर दिया था।

जिला कासगंज के गांव हसनपुर नगरिया निवासी नगमा (22) की शादी थाना बिल्सी के गांव नैथुआ निवासी साहिर पुत्र फैय्यूम से तकरीबन एक वर्ष पहले हुई थी। परिवार में खुशी का माहौल था। पति ने काम करने का विचार बनाया और 12 दिन पहले वह दिल्ली चला गया। दिल्ली में वह फर्श डालने का काम करता था। रोज ही अपनी पत्नी नगमा को फोन करके बात करता था।

बताया जाता है कि शनिवार को भी शाम के समय पति साहिर ने नगमा से 20 मिनट तक बात की थी। इस दौरान नगमा ने साहिर को घर आने को कहा था लेकिन साहिर ने कहा कि काम बहुत ज्यादा है। अभी तो नौकरी शुरू की है। वह अभी नहीं आ सकता लेकिन जल्द ही घर जाएगा। इसी बात से नाराज नगमा ने घर पर ही फांसी लगा ली। घर पर वह अकेली थीं। आसपास के लोगों ने मायका पक्ष और पुलिस को फोन करके जानकारी दी। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

संबंधित समाचार