संभल: गोहत्या करने वाले 3 भाई गिरफ्तार, 2 साथी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। पुलिस ने तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों सगे भाई हैं। इनके पास से पशुओं को वध करने वाले हथियार, तमंचा और बिना कागजात वाली कार बरामद हुयी है। पुलिस ने असलमपुर गांव के जंगल में कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस जंगल स्थित एक मुर्गी फॉर्म के पास …

संभल, अमृत विचार। पुलिस ने तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों सगे भाई हैं। इनके पास से पशुओं को वध करने वाले हथियार, तमंचा और बिना कागजात वाली कार बरामद हुयी है। पुलिस ने असलमपुर गांव के जंगल में कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस जंगल स्थित एक मुर्गी फॉर्म के पास पहुंची तो देखा कि पांच लोग वहां खड़े हैं। पुलिस को पास आता देखकर सभी कार में बैठकर भागने लगे।

पुलिस ने पीछा कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो लोग भाग निकले। गिरफ्तार लोगों में चंदायान गांव निवासी जिशान, शादाब और रिजवान पुत्र मो. सैन उर्फ रमपुरिया हैं। भागने वालों में लहरा कमंगर गांव निवासी परवेज और सलीम पुत्र महंदी हैं। एसपी चक्रेश मिश्र की पूछताछ में जिशान, शादाब और रिजवान ने बताया कि तीनों भाई रोजी-रोटी को कोई धंधा नहीं कर अपने साथी परवेज और सलिम के साथ जंगल में घूमने वाले गोवंश पशुओं को पकड़कर वध करते हैं।

फिर उसके मीट को पैक कर कार के जरिए जरूरतमंद लोगों को बेच देते हैं। इससे जो पैसे मिलते हैं, उसे आपस में बांट लेते हैं। गिरफ्तारियों ने बताया कि तमंचा हम अपने पास इसलिए रखते हैं कि हमें किसी ने गोवंशीय पशुओं का वध करते देख लिया या रोकने की कोशिश की तो हम तमंचे दिखाकर उसे डराकर और मौका पाकर भाग जाते हैं। हमारे पास गाड़ी के भी कोई कागजात नहीं हैं।

इस कार का हम इस्तेमाल गोवंशीय पशुओं का वध करने व उनका मीट ले जाने के लिए करते हैं। गौरतलब है कि 24 अगस्त को हयातनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुजफ्फरपुर ईंट भट्ठे के पास अज्ञात लोगों द्वारा गोवंश पशु का वध किया गया था। तब से पुलिस पशुओं की हत्या करने वाले लोगों की तलाश में थी।

संबंधित समाचार