फिरोजाबाद: वायरल व डेंगू से हो रही मौतों पर लगा अंकुश, लेकिन…
लखनऊ/फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में डेंगू से हो रही मौतों पर मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद मौतों का सिलसिला तो थमा है, लेकिन संक्रमण अभी कम नहीं हुआ। जिले में चिकित्सा प्रबंध बेहद कमजोर हैं। सौ बेड के मेडिकल कॉलेज में 540 मरीजों को भर्ती किया गया है। हालांकि अधिकारी अब वार्डों की क्षमता बढ़ाने में जुटे …
लखनऊ/फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में डेंगू से हो रही मौतों पर मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद मौतों का सिलसिला तो थमा है, लेकिन संक्रमण अभी कम नहीं हुआ। जिले में चिकित्सा प्रबंध बेहद कमजोर हैं। सौ बेड के मेडिकल कॉलेज में 540 मरीजों को भर्ती किया गया है। हालांकि अधिकारी अब वार्डों की क्षमता बढ़ाने में जुटे हैं। जिले में सौ शैया अस्पताल में बेड भर जाने के बाद नवनिर्मित भवन में 100 शैया का वार्ड शुरू किया गया था।
रविवार को दोपहर तक नया वार्ड भी मरीजों से भर गया। नए मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को वार्ड में बेड बढ़ाने पड़े। 100 बेड के अस्पताल और नवनिर्मित बिल्डिंग के वार्ड में करीब 540 मरीज भर्ती हैं। डेंगू और बुखार प्रभावित इलाकों में चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान के बाद भी इन इलाकों से मरीज कम नहीं हुए हैं। नए मोहल्लों में भी संक्रमण फैल रहा है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में लिए गए 194 सैंपल में 115 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। रविवार दोपहर तक 102 नए बाल रोगी अस्पताल में भर्ती हुए। नए मरीजों लगातार आ रहे हैं। एक पलंग पर दो-दो मरीज भी भर्ती हैं।
सौ शैया अस्पताल में करीब 540 मरीज भर्ती हैं। नए वार्ड में भी मरीज अधिक हैं। हम वार्ड की क्षमता बढ़वा रहे हैं। नए स्टॉफ को भी ज्वाइन कराया है, ताकि कोई भी मरीज बिना इलाज के न रह जाए…डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज।
