लखनऊ: ट्राली चोरी के आरोप में युवक को रस्सी से बांधकर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। ट्राली चोरी के आरोप में एक युवक को रस्सी से बांधकर लोगों ने उसे जमकर पीटा। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके कपड़े उतारकर उसे मोहल्ले में घुमाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक …

लखनऊ। ट्राली चोरी के आरोप में एक युवक को रस्सी से बांधकर लोगों ने उसे जमकर पीटा। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके कपड़े उतारकर उसे मोहल्ले में घुमाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक उसे पीड़ित ही नहीं मिल सका है।

जिससे तहरीर लेकर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करे। दरअसल सोशल मीडिया पर रविवार को वजीरगंज इलाके में एक युवक की पिटाई का वीडिया वायरल हो गया। यह वीडियो थानाक्षेत्र के पांडेयगंज का बताया जा रहा है। वीडियो देखने पर प्रतीत होता है कि कुछ लोग ट्राली रिक्शा चोरी करने का आरोप लगाकर एक युवक को रस्सी से बांधकर उसे पीट रहे हैं।

उसके बाद उसके कपड़े उतारकर उसे मोहल्ले में घुमाते भी दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए ही उन्हें भी मामले की जानकारी मिली है। अभी पीड़ित ने भी उनसे संपर्क नहीं किया है। उनका कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार