यूपी: अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- सत्ता से बेदखली होना तय
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भदोही में आयोजित समाजवादी शिक्षक सभा के सम्मेलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लाखों किसान भाजपा के खिलाफ हुंकार भर रहे हैं तो भदोही में शिक्षक, बुनकर, नौजवान बहुत …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भदोही में आयोजित समाजवादी शिक्षक सभा के सम्मेलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लाखों किसान भाजपा के खिलाफ हुंकार भर रहे हैं तो भदोही में शिक्षक, बुनकर, नौजवान बहुत बड़ी तादाद में एकत्र हैं।
यह परिवर्तन की आवाजे हैं, जो उठ रही है। भाजपा का सत्ता से बेदखली होना तय है। समाजवादी पार्टी की 2022 के चुनावों में बहुमत से जीत होगी। समाजवादी सरकार बनने पर किसानों-बुनकरों को बिजली की सुविधा मिलेगी और नौजवानों के रोजगार का इंतजाम होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से किसान-नौजवान-शिक्षक हर वर्ग नाराज हैं। कोरोना के समय सरकार ने जनता को अनाथ छोड़ दिया। लोगों को खुद दवा, आक्सीजन का इंतजाम करना पड़ा। अस्पतालों में बेड नहीं मिला। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी. पांडेय ने की।
