बरेली: जिला अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख की ठगी
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर पहचान के रिश्तेदार ने पनबडिया गांव के छेदालाल से तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। अब रुपये वापस मांगने पर वह उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने शनिवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की है। …
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर पहचान के रिश्तेदार ने पनबडिया गांव के छेदालाल से तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। अब रुपये वापस मांगने पर वह उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने शनिवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने सीओ मीरगंज को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
मीरगंज के पनबडिया गांव के छेदालाल ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी शेरगढ़ के रामपुरा में है। रिश्तेदार ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की नौकरी जिला अस्पताल में लगवा दी है। उनकी अस्पताल के एक डाक्टर से बहुत अच्छी जान-पहचान है। तीन लाख खर्च करने पर वह छेदालाल के बेटे की नौकरी भी वहां लगवा देगा। यह सुनकर छेदालाल ने ढाई साल पहले उन्हें तीन लाख रुपये दिए थे। इसके बाद भी उनके बेटे की नौकरी अब तक नहीं लगी।
