बरेली: सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी की बेटी से दहेज की मांग, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी की बेटी को दहेज न लाने पर ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सुभाषनगर पुलिस ने प्रताड़ित करने वाले पति, सास-ससुर, ननद व मौसेरी सास समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना स्थित जागृति नगर निवासी अमर पाल सिंह राजस्व …
बरेली, अमृत विचार। सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी की बेटी को दहेज न लाने पर ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सुभाषनगर पुलिस ने प्रताड़ित करने वाले पति, सास-ससुर, ननद व मौसेरी सास समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना स्थित जागृति नगर निवासी अमर पाल सिंह राजस्व अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले साल जून में बेटी की शादी क्षेत्र के ही राजीव कॉलोनी निवासी देवेश कुमार से की थी। शादी में भी उन्होंने अच्छी खासी रकम खर्च की थी। इसके बाद भी बेटी के ससुराल वाले नाखुश थे। शादी के बाद ससुरालियों ने एक सोने की चेन व 8 लाख रुपये, गांव में मौजूद कृषि भूमि व उझानी-बदायूं बाईपास मार्ग स्थित प्लॉट पर कारोबार करने की मांग रखी। इतनी बड़ी मांग पूरी न कर पाने की स्थिति में ससुरालियों ने बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
कुछ समय बाद पिता ने बेटी की परेशानियों को देखकर एक सोने की चेन तो दी लेकिन बाकी की शर्तें पूरी नहीं कर पाए। ससुरालियों ने उनकी बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस तक मामला पहुंचने पर आरोपियों ने फैसला कर बेटी को घर बुला लिया। ससुरलियों ने दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बहू को बेघर कर दिया।
