बरेली: बीएल वर्मा के स्वागत में आमजन ने झेला जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा के स्वागत को लेकर शहर में कई स्थानों पर रविवार को भीषण जाम लगा। कार्यकर्ताओं ने बीएल वर्मा के स्वागत में चौराहों पर कार्यक्रम आयोजित किए थे। वह दिल्ली से जन आशीर्वाद यात्रा के तहत बरेली पहुंचे थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीएल शर्मा गाड़ियों के …

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा के स्वागत को लेकर शहर में कई स्थानों पर रविवार को भीषण जाम लगा। कार्यकर्ताओं ने बीएल वर्मा के स्वागत में चौराहों पर कार्यक्रम आयोजित किए थे। वह दिल्ली से जन आशीर्वाद यात्रा के तहत बरेली पहुंचे थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीएल शर्मा गाड़ियों के काफिले के साथ दोपहर बाद करीब 3.30 बजे बदायूं पुल से निकलकर 84 दुर्गा देवी मंदिर पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया तो दोनों तरफ से ऐसा जाम लगा कि घंटेभर से भी अधिक समय तक वाहन जाम में फंसे रहे।

भीषण गर्मी में राहगीर परेशान हो गए। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर के पास जाम में फंसे राहगीर यही कहते दिखे कि बरेली का कोई सांसद या विधायक अब न तो केंद्र और न राज्य में मंत्री है, इसलिए कार्यकर्ता बीएल शर्मा की ओर झुक रहे हैं। इधर, मिनी बाईपास पर रिसॉर्ट के सामने सड़क पर भी देर शाम जाम लगा रहा। यहां बीएल वर्मा का काफिला पहुंचा तो दोनों तरफ गाड़ियां फंस गयीं। इधर प्रबुद्ध सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही थी कि करीब पांच घंटे तक बरेली शहर के लोगों ने उन्हें मान सम्मान दिया है।

जगह-जगह बरेली के नेताओं ने किया बीएल वर्मा का स्वागत
बदायूं रोड पर 84 दुर्गा देवी मंदिर के पास सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने अपने समर्थकों के केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का स्वागत किया। इससे पहले बीएल वर्मा के बरेली आगमन पर जिलाध्य्क्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में सभी जिला पदाधिकारी व जन प्रतिनिधियों ने रामगंगा पुल पर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक बहोरन लाल मौर्य, विधायक डीसी वर्मा, पूर्व जिला अध्य्क्ष रविन्द्र सिंह राठौर, सोमपाल शर्मा, वीरपाल गंगवार, अभय चौहान, चंचल गंगवार, आदेश प्रताप सिंह, अंकित शुक्ला, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, राहुल साहू, मुकेश राजपूत, मेघनाथ सिंह कठेरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके बाद बीएल वर्मा भोजीपुरा के ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल के आवास पहुंचे जहां उनका स्वागत हुआ। वहीं, बीएल वर्मा का बरेली की सीमा भमोरा पर राकेश राजपूत व अन्य भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इधर विश्व हिंदू युवा सेना से सुरेश कुमार जिला अध्यक्ष युवा, प्रशांत बाबू जिला उपाध्यक्ष युवा के साथ सुभाषनगर में बीएल वर्मा का स्वागत किया।

सम्मेलन में आठ शिक्षकों का किया सम्मान
प्रबुद्ध सम्मेलन में आठ शिक्षकों को केंद्रीय राज्य मंत्री ने सम्मानित किया। इसमें राजकिशोर, लालाराम, महेश चंद्र शर्मा, लाल बहादुर गंगवार, रवि शर्मा, डा. हरिओम मिश्रा, डा. महेंद्र कुमार सक्सेना, डा. अमित शर्मा और सुरेश बाबू मिश्रा शामिल थे।

सम्मेलन में ये मौजूद रहे
डा. विमल भारद्वाज, पंडित रामगोपाल मिश्रा, डा. शरद अग्रवाल, पूरन लोधी, राजीव सक्सेना, दुर्ग विजय शाक्य, डा. सचिन अग्रवाल, सीए राजेन विद्यार्थी, डा. एमपी आर्य, संजय राय, भूपेंद्र सिंह, प्रभु दयाल, प्रत्यूष पांडेय, विष्णु अग्रवाल उर्फ लाला, विक्रम सिंह, शीतल गुलाटी, नाजिया आलम, विनय ऋ षिवाल, विकास शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार