ललितपुर: 16 बैंकों के खिलाफ 24 करोड़ की आरसी जारी करने के निर्देश, क्लेम दिलाने में लगा विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ललितपुर। मंडलायुक्त झांसी अजय शंकर पांडेय के एक आदेश से जनपद के बैंकों में हड़कंप मचा दी। मंडलायुक्त  ने किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने के लिए 16 बैंकों के खिलाफ 24 करोड़ 06 लाख की आरसी जारी करने के निर्देश दिए है। कृषि विभाग ने भी निर्देश के अनुपालन की तैयारी शुरू कर …

ललितपुर। मंडलायुक्त झांसी अजय शंकर पांडेय के एक आदेश से जनपद के बैंकों में हड़कंप मचा दी। मंडलायुक्त  ने किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने के लिए 16 बैंकों के खिलाफ 24 करोड़ 06 लाख की आरसी जारी करने के निर्देश दिए है। कृषि विभाग ने भी निर्देश के अनुपालन की तैयारी शुरू कर दी है।

आपको बता दें, 2019 में ज्यादा बारीश के चलते खरीफ की फसल नष्ट हो गई थी। उस समय 1,51547 किसानों ने फसल का बीमा कराया था। इसमें 1, 726 किसानों ने स्वयं खरीफ की फसल का बीमा कंपनियों से कराया था और जिले की विभिन्न बैंकों ने 1, 49, 821 किसानों के खाते से प्रीमियम राशि तो काट ली पर किसानों का डाटा बीमा कम्पनी के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया था। इससे 7551 किसानों के 7968 आवेदनों पर नष्ट हुई फसल का बीमा क्लेम नहीं मिल सका।

इसी के तहत अब क्लेम से वंचित किसानों के 7968 आवेदनों पर बीमा दिलाने के लिए बैंकों पर प्रशासन ने सख्त रवैया अपना लिया है। प्रशासन ने क्लेम से वंचित किसानों को क्लेम दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर मंडलायुक्त झांसी अजय शंकर पांडेय ने जनपद के दौरे के दौरान जिले के 16 बैंकों पर 240622158 राशि की आरसी काटने के निर्देश दिए है।

संबंधित समाचार