अफगानिस्तान में लड़कियों को पढ़ना है तो मानने होंगे ये नियम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। तालिबान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए जीना मुश्किल करता जा रहा है। रोज एक नियम महिलाओं के लिए हाजिर होते हैं अब तालिबान ने फरमान जारी किया है कि यूनिवर्सिटीज में पढ़ने वाली लड़कियों को अबाया रोब और निकाब पहनकर आना होगा, ताकि उनका चेहरा …

काबुल। तालिबान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए जीना मुश्किल करता जा रहा है। रोज एक नियम महिलाओं के लिए हाजिर होते हैं अब तालिबान ने फरमान जारी किया है कि यूनिवर्सिटीज में पढ़ने वाली लड़कियों को अबाया रोब और निकाब पहनकर आना होगा, ताकि उनका चेहरा पूरी तरह से ढंका रहे।

इसके अलावा अब लड़के और लड़कियों की क्लासेज अलग-अलग चलाने का भी आदेश दिया गया है। फरमान के अनुसार अगर क्लासेज नहीं चल सकती हैं तो लड़के और लड़कियों को अलग कतार में बिठाकर बीच में पर्दा डालना होगा। वहीं अब छात्राओं सिर्फ महिला शिक्षक ही पढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़े-

हिमाचल: पूरी आबादी को लगी कोविड टीके की पहली डोज, मोदी बोले- अब राज्य को होना चाहिए रसायन मुक्त

संबंधित समाचार