बाराबंकी: सुमली नदी में अज्ञात किशोरी का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के गांव के निकट सुमली नदी में सोमवार को एक किशोरी का शव बहता हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि घटना थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर …

बाराबंकी। जिले के थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के गांव के निकट सुमली नदी में सोमवार को एक किशोरी का शव बहता हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि घटना थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र अंतर्गत जिगनी गांव के निकट बहने वाली सुमली नदी का है। जहां पर सुबह जिगनी चौकी पर तैनात चौकीदार रामराज ने सुबह टहलने के दौरान एक लड़की का शव नदी में मौजूद झाड़-झंखाड में फंसा देखकर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

पढ़ें: बाराबंकी: पंचायत सहायक भर्ती में फर्जी दस्तावेजों का मामला उजागर, मामले में युवक की प्रधान ने की पिटाई

इसके साथ ही सूचना पर क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार व थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, तैराकों की ओर से कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पुलिस की ओर से शिनाख्त करने को लेकर अथक प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल अभी तक मृतिका कौन है इसका पता नहीं चल पाया है। दूसरी तरफ मामले में थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार