बाराबंकी: शिव मंदिर में ताला तोड़कर चोरी का मामला आया सामने, जांच में जुटी पुलिस…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। मनकामेश्वर मंदिर मे सोमवार सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा कि मंदिर का ताला टूटा है और शिवलिंग को खंडित करके उस पर चढ़ा हुआ चांदी का लाखो का छत्र गायब है। कजरी तीज से ठीक तीन दिन पहले इस वारदात से भक्तों का गुस्सा फूटा तो वह सड़क जाम करने लगे। सूचना …

बाराबंकी। मनकामेश्वर मंदिर मे सोमवार सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा कि मंदिर का ताला टूटा है और शिवलिंग को खंडित करके उस पर चढ़ा हुआ चांदी का लाखो का छत्र गायब है। कजरी तीज से ठीक तीन दिन पहले इस वारदात से भक्तों का गुस्सा फूटा तो वह सड़क जाम करने लगे। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने एकत्रित लोगों का गुस्सा शांत कराते हुए डॉग स्क्वायड की मदद ली।

कोतवाली नगर क्षेत्र की शहर चौकी क्षेत्र में धनोखर घंटाघर के बीच मुख्य मार्ग पर स्थित मनकामेश्वर मंदिर में आगामी नौ तारीख को कजरी तीज पर्व पर वार्षिक पूजन होना है। सोमवार सुबह मंदिर खोलने पहुंचे पुजारी ने ज़ब देखा की रात मे बंद किया गया ताला टूटा हुआ और शिवलिंग को खंडित करके उस पर चढ़ा डेढ़ किलो का चांदी का छत्र गायब है तो उनके होश उड़ गए। चोरी के साथ शिवलिंग को खंडित करने की बात शहर मे जंगल की आग की तरह फैल गई। जिससे गुस्साए श्रद्धालुओं की भीड़ ने सड़क जाम करके पुलिस का विरोध शुरू ही किया था तब तक पुलिस बल के साथ पहुंच गई।  कोतवाली प्रभारी अमर सिंह ने सबको आश्वासन देकर वारदात का पर्दाफाश करने की बात कही तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

आधे घंटे के भीतर पहुंची डॉग स्क्वायड के खोजी कुत्तों की मदद से छान-बीन शुरू की। पुलिस की शक की सुई मोहल्ला कानून गोयन के सराय के इलाके में तीन घरों की तरफ जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी कुछ ऐसा ही बया कर रही। कोतवाली प्रभारी ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है।

आर्यसमाज मंदिर के निकट स्थित मनकामेश्वर मंदिर के शिवलिंग पर करीब डेढ़ किलो का छत्र के रूप में आवरण चढ़ा हुआ था। जिसे भक्तों ने लखनऊ के कारीगरों से 18 हजार में बनवाई थी। वर्तमान में वजन के अनुसार जिसकी क़ीमत एक लाख रूपये आंकी जा रही है। ऊपर से शिवलिंग का कजरी तीज से ठीक 3 दिन पहले खंडित किया जाना भक्तों की चिंता का विषय बना हुआ है।

संबंधित समाचार