अमेठी: राजन सिंह बने सनातन सेना युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष
अमेठी। अमेठी जनपद के विकासखंड भेंटुआ अंतर्गत ग्रामसभा कमासिन निवासी राजन सिंह को सनातन सेना की युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। सनातन सेना की बैठक रविवार को लखनऊ में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में फेरबदल तथा पदाधिकारियों की नवनियुक्ति कर जिला कमेटी की …
अमेठी। अमेठी जनपद के विकासखंड भेंटुआ अंतर्गत ग्रामसभा कमासिन निवासी राजन सिंह को सनातन सेना की युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। सनातन सेना की बैठक रविवार को लखनऊ में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में फेरबदल तथा पदाधिकारियों की नवनियुक्ति कर जिला कमेटी की घोषणा की गई।
बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सिंह तथा महासचिव विवेक सिंह सिसोदिया ने राजन सिंह के निस्वार्थ भाव से समाजहित और राष्ट्रहित कार्य को देखते हुए सर्वसम्मति से उन्हें संगठन के युवा मोर्चा इकाई का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं क्षेत्र के युवाओं ने ख़ुशी जाहिर करते हुए राजन सिंह को नए दायित्व के लिए बधाइयाँ दी हैं।
