लखनऊ: जनरथ बस का नट-बोल्ट हुआ ढीला, टला बड़ा हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जिले के आलमबाग बस अड्डे को आगरा से जा रही एसी जनरथ बस का पहिया निकलने से बच गया। घटना सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे आगरा एक्सप्रेस वे की है। जहां चलती बस के पहिये का नट-बोल्ट ढीला होने पर बस का बैलेंस बिगड़ने लगा। तभी बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। …

लखनऊ। जिले के आलमबाग बस अड्डे को आगरा से जा रही एसी जनरथ बस का पहिया निकलने से बच गया। घटना सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे आगरा एक्सप्रेस वे की है। जहां चलती बस के पहिये का नट-बोल्ट ढीला होने पर बस का बैलेंस बिगड़ने लगा। तभी बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद बस ड्राइवर आनन-फानन में बस को एक्सप्रेस वे के किनारे रोककर बस पहिये पर नजर डाला तो सभी बोल्ट ढीले पड़े हुए मिले।

बता दें कि चारबाग डिपो की एसी जनरथ बस नंबर यूपी 32 एमएन 9340 सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे आलमबाग बस टर्मिनल से आगरा जा रही थी। उस वक्त बस में 25 यात्री सवार रहे। वहीं, बस 31 किलोमीटर दूरी तय करके आगरा एक्सप्रेस वे पर रफ्तार भरती तभी बस के अगले पहिए का बैलेंस बिगड़ने लगा। इस दौरान बस चालक उमेश चंद के सूझबूझ से बस पलटने से बच गई। उसके बाद बस परिचालक अमित कुमार ने बस को रास्ते में ठीक कराकर यात्रियों को बस से आगरा के लिए रवाना किया।

महीने में दूसरी बार हादसे से बची बस

अभी एक महीने भी नहीं बीता चारबाग डिपो की दूसरी एसी जनरथ बस का पहिया निकलने से बचा है। बीते 11 अगस्त को आलमबाग बस अड्डे से वाराणसी जा रही थी। तभी शहीद पथ के अहिमामऊ के पास बस के पहिये का नट-बोल्ट ढीला हो गया। उस वक्त बस में आठ यात्री बैठे हुए थे। माममे में फोरमैन सुभाष को निलंबित कर दिया गया था।

संबंधित समाचार