बिजनौर: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
बिजनौर/नहटौर, अमृत विचार। ग्राम महमूदपुर बुजुर्ग में सोमवार की सुबह एक किसान जंगल जा रहा था। नलकूप के निकट बिजली के टूटे पड़े तार की चपेट में आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम महमूदपुर बुजुर्ग निवासी भूपेंद्र …
बिजनौर/नहटौर, अमृत विचार। ग्राम महमूदपुर बुजुर्ग में सोमवार की सुबह एक किसान जंगल जा रहा था। नलकूप के निकट बिजली के टूटे पड़े तार की चपेट में आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम महमूदपुर बुजुर्ग निवासी भूपेंद्र पुत्र अमर सिंह (25) सोमवार की सुबह कृषि कार्य के लिए जंगल जा रहा था। जंगल जाते समय नलकूप के पास एक बिजली के खंभे का तार टूटकर गिरा था। जिससे वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास खेतों में काम कर रहे हैं ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
