अमेठी: दीवार गिरने से तीन मासूम बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले मे में बारिश से दीवार गिरी, तीन बच्चों की मौत:दो बच्चों की हालत गंभीर, एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया घटना तिलोई थाना क्षेत्र के टोडरपुर मजरे जमुरवां गांव की है। अमेठी में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया। जब यहां तिलोई थाना क्षेत्र के एक गांव में बारिश के चलते …

अमेठी। जिले मे में बारिश से दीवार गिरी, तीन बच्चों की मौत:दो बच्चों की हालत गंभीर, एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया घटना तिलोई थाना क्षेत्र के टोडरपुर मजरे जमुरवां गांव की है। अमेठी में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया। जब यहां तिलोई थाना क्षेत्र के एक गांव में बारिश के चलते जर्जर कच्ची दीवार ढह गई। जिसमें पांच मासूम बच्चे दब गए। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है़।

भारी बारिश से गिरी दीवार

जानकारी के अनुसार दर्दनाक घटना तिलोई थाना क्षेत्र के टोडरपुर मजरे जमुरवां गांव की है। सोमवार शाम यहां बारिश शुरु हुई थी। इसी समय कुछ बच्चे कच्चे मकान के पास खेल रहे थे. एकाएक जर्जर कच्ची दीवार ढह गई। जिसमें वंश (8) पुत्र श्यामलाल, दिव्यांशु (6) पुत्री राजेश, सत्यम (10) पुत्र शिवराज, आशीष (10) पुत्र श्यामलाल, शिवा (10) पुत्र राम बाबू मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने इन्हें फौरन मलबे से निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने वंश पुत्र श्यामलाल, दिव्यांशु पुत्री राजेश और सत्यम पुत्र शिवराज को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायल का सीएचसी में इलाज चल रहा है. इसमें से गंभीर अवस्था में घायल एक बच्चे को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया गया है़।

अधिकारीयों का अमला पहुंचा मौके पर

सूचना पाकर डीएम अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, सीएमओ आशुतोष कुमार दुबे सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम ने मृतक बच्चों के घरवालों की सांत्वना देते हुए। हर संभव मदद का भरोसा दिया है। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

संबंधित समाचार