आज का राशिफल। 7 सितंबर, 2021
मेष राशि आज स्वार्थी व्यवहार के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कला जगत से जुड़े लोगों को बहुत अच्छे अवसर मिल सकते हैं। झूठ बोलने वाले लोगों से दूर रहें। बुद्धिमान लोगों की संगत हो सकती है। अधूरे कार्यों को आज पूरा करने का प्रयास करेंगे। वृष राशि आज व्यवहारिकता में कमी के कारण महत्वपूर्ण …
मेष राशि
आज स्वार्थी व्यवहार के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कला जगत से जुड़े लोगों को बहुत अच्छे अवसर मिल सकते हैं। झूठ बोलने वाले लोगों से दूर रहें। बुद्धिमान लोगों की संगत हो सकती है। अधूरे कार्यों को आज पूरा करने का प्रयास करेंगे।
वृष राशि
आज व्यवहारिकता में कमी के कारण महत्वपूर्ण अवसरों को चूक सकते हैं। नए प्रोजेक्ट किसी कारणवश रुकने या अवरुद्ध होने की आशंका है। धर्म-कर्म में मन नहीं लगेगा। ऑफिस में महिला सहकर्मियों से मतभेद उभर सकते हैं।
मिथुन राशि
आज आपकी सभी योजनायें सफल रहेंगी। अपनी दिनचर्या काफी संयमित रखेंगे जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर काफी आशान्वित और गर्वित महसूस करेंगे। सरकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त होगा।
कर्क राशि
आज ज्यादा मेहनत करने से शरीर में थकान भी हो सकती है। उच्च अधिकारियों से झूंठ न बोलें। जीवनसाथी की गलतफहमियों को दूर करने का प्रयत्न करें। पुराने निवेश से धन लाभ होने की संभावना बन रही है।
सिंह राशि
आज फाइनेंस आदि को लेकर समस्या दूर होगी। जॉब में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन भी कर सकते हैं। रिश्तेदारों के बीच आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आज काफी रोमांटिक मूड में हो सकते हैं।
कन्या राशि
आज मानसिक शांति का अभाव रहेगा। आपके अपने लोग आपके आत्मसम्मान को चोट पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। किसी से भी तुलना करते हुए स्वयं को कमतर या अधिक न समझें। पारिवारिक मतभेद सुलझाने के अवसर मिल सकते हैं।
तुला राशि
आज कार्यक्षेत्र में लोगों के बेवजह के हस्तक्षेप से मन व्यथित हो सकता है। अपने दायित्वों को लेकर निष्ठावान रहेंगे। बच्चों के करियर को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश से आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि
आज कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। प्रेमी जन को आज प्रपोज कर सकते हैं। मध्यान्ह के बाद का समय बहुत ही शानदार है।
धनु राशि
आज व्यवसाय में कुछ नवीनता लाने का प्रयास करेंगे। झूठी प्रशंसा करने वालों से सावधान रहें, यह लोग आपको धोखा देने में कतई संकोच नहीं करेंगे। विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। कम मेहनत पर ही बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।
मकर राशि
आज छूटे हुए कार्यों को पूरा करने का दबाव आ सकता है। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। बिना जांचे-परखे किसी भी सुनी-सुनाई बातों को लेकर रिएक्शन न दें। यदि संभव हो तो आज सिर्फ अपने काम से काम रखें।
कुंभ राशि
आज आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से मधुर संबंध रहेंगे। खानपान को लेकर काफी शौकीन रहेंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
मीन राशि
आज वैचारिक द्वंद्व का संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। शाम के समय जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद उभर सकते हैं। लेकिन जल्द ही उसे सुलझा भी लेंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपका आदर करेंगे।
