मुरादाबाद: ओपीडी में पहुंचे डेढ़ हजार मरीज, तीन सौ से अधिक को बुखार
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में इन दिनों बुखार का कहर टूट रहा है। सरकारी और निजी अस्पताल बुखार के मरीजों से पटे हैं। मंगलवार को भी ओपीडी में सवा बारह बजे तक 1194 नए मरीजों का पंजीकरण हो चुका है। जबकि पांच सौ से अधिक पुराने पर्चे वाले मरीज भी ओपीडी में चिकित्सक के कमरों …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में इन दिनों बुखार का कहर टूट रहा है। सरकारी और निजी अस्पताल बुखार के मरीजों से पटे हैं। मंगलवार को भी ओपीडी में सवा बारह बजे तक 1194 नए मरीजों का पंजीकरण हो चुका है। जबकि पांच सौ से अधिक पुराने पर्चे वाले मरीज भी ओपीडी में चिकित्सक के कमरों में पहुंचकर परामर्श व इलाज करा रहे हैं।
बालरोग विशेषज्ञ डाँ वीर सिंह की ओपीडी में इस समय तक 97 मासूम मरीज पहुंच चुके हैं। जिसमें से अधिकांश वायरल बुखार, निमोनिया, डायरिया से पीड़ित हैं। चिकित्सक इलाज के साथ मरीजों को सावधानी और एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। फिजिशियन के कक्ष के बाहर भी मरीजों की भीड़ है।
यह भी पढ़ें :- मुरादाबाद: तालाब में उतरा करंट, 12 मवेशी व एक युवक की मौत
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाँ. राजेंद्र कुमार का कहना है कि इन दिनों मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार, डायरिया, मलेरिया बुखार आदि के मरीज अधिक आ रहे हैं। सभी को इलाज व जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। घबराने की जरूरत नहीं है। एहतियात बरतें। बीमार होने की स्थिति में मेडिकल स्टोर से खुद दवा लेकर खाने की बजाय विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह से इलाज कराएं।
