बदायूं: करंट की चपेट में आने से दंपति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ककराला,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बदायूं में मंगलवार सुबह मशीन से चारा काटने गए दंपति की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। चीखपुकार की आवाज सुनी तो परिजन मौके पर पहुंचे। आनन फानन में दोनों के बदायूं के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार …

ककराला,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बदायूं में मंगलवार सुबह मशीन से चारा काटने गए दंपति की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। चीखपुकार की आवाज सुनी तो परिजन मौके पर पहुंचे। आनन फानन में दोनों के बदायूं के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में एक साथ दो मौतें होने की वजह से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पहले पति चपेट में आया, उन्हें बचाने की पत्नी की भी मौत हो गई
दरअसल, ककराला के वार्ड 13 के रहने वाले एहसान खां सुबह चारा मशीन के जानवरों के लिए चारा काट रहे थे। इसी बीच अचानक से मशीन में करंट उतर आया। करंट लगते ही एहसान की खां की चीख निकल पड़ी। पति की चीख सुनते ही उनकी पत्नी राबिया बेगम उन्हें बचाने को भागी। मगर वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों ने तड़पते-तड़पते दम तोड़ दिया।

एक ही परिवार में दो मौतों से कोहराम
एक ही परिवार में अचानक हुई दो मौतों से कोहराम मचा हुआ है। इलाके के लोगों का कहना है कि पहले ही यहां पर करंट लगने से घटनाएं हो चुकी है। मगर प्रशासन अभी तक इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। परिजनों ने दोनों के शवों को सुर्पद-ए-खाक कर दिया है।

संबंधित समाचार