रामपुर: उफनाई कोसी, लालपुर वीयर से छोड़ा 3495 क्यूसेक पानी
रामपुर, अमृत विचार। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से कोसी में उफान है। मंगलवार को भी कोसी नदी में लालपुर वीयर से 3438 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा रामनगर बैराज से भी 1285 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। इससे कोसी के आसपास गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कोसी में …
रामपुर, अमृत विचार। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से कोसी में उफान है। मंगलवार को भी कोसी नदी में लालपुर वीयर से 3438 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा रामनगर बैराज से भी 1285 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। इससे कोसी के आसपास गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कोसी में पानी बढ़ने से किसानों की फसलें भी बर्बाद हो गई हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को मानसून ने कवर कर रखा है, जिसके चलते पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से नदियों में उफान है। लालपुर वीयर से कोसी नदी में मंगलवार को 3438 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामनगर बैराज से 1285 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। कोसी के आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कोसी में उफान आने से फसलें बर्बाद हो गई हैं।
किसानों ने बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग की है। किसान नेता मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि किसानों से फसलों के बीमे का पैसा तो पहले ही काट लिया जाता है। लेकिन फसलें बर्बाद होने पर किसानों को मुआवजा नहीं मिलता। कोसी में उफान आने से पसियापुरा, चांदपुर, खेमपुर, रसूलपुर, सोनकपुर, इमरता, बजावाला, खिजरपुर, सूरजपुर, सहपुरा, धनुपुरा, लालपुर, बैंजना, प्राणपुर, दरेलनगर, सरकड़ी आदि गांव प्रभावित हैं।
कोसी के उफनाने से आसपास की फसलें बर्बाद
पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद कोसी के उफनाने से आसपास के खेतों में पली-पलाई फसलें बर्बाद हो गई हैं। जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। कोसी के आसपास गन्ने की फसल काफी बोई जाती है। कोसी की धार में गन्ने फसल बर्बाद हो गई है। किसान रुकुम सिंह का कहना है कि किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा मिलना चाहिए।
लालपुर वीयर
डिस्चार्ज: 3495 क्यूसेक
रामनगर बैराज
कुल पानी: 2670 क्यूसेक
डिस्चार्ज: 1285 क्यूसेक
लालपुर वीयर से सोमवार को 3438 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जबकि रामनगर बैराज से 1285 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। रामपुर में वर्षा निल है, पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण लालपुर वीयर और रामनगर बैराज से पानी डिस्चार्ज है। कोसी नदी के आसपास के ग्रामीण सतर्कता बरतें। – अजीत सिंह, सहायक अभियंता नहर खंड रामपुर
यह भी पढ़ें:- रामपुर: आंगनबाड़ी कार्यकत्री को राज्यपाल-मुख्यमंत्री के हाथों मिला सम्मान
