लखनऊ: पेयजल और सीवर कनेक्शन के बिना नगर निगम भेज रहा बिल, निवासियों ने किया महापौर से शिकायत
लखनऊ। राजधानी के कल्याणपुर में केशव विहार के घरों में पेयजल और सीवर का कनेक्शन नहीं है, फिर पर नगर निगम लगातार बिल भेज रहा है। यह शिकायत लोकमंगल दिवस में क्षेत्रीय निवासियों ने महापौर संयुक्ता भाटिया से की है। बता दें कि प्राग नारायण रोड स्थित धर्मनगर निवासी चेतना ने उनके घर के पीछे …
लखनऊ। राजधानी के कल्याणपुर में केशव विहार के घरों में पेयजल और सीवर का कनेक्शन नहीं है, फिर पर नगर निगम लगातार बिल भेज रहा है। यह शिकायत लोकमंगल दिवस में क्षेत्रीय निवासियों ने महापौर संयुक्ता भाटिया से की है।
बता दें कि प्राग नारायण रोड स्थित धर्मनगर निवासी चेतना ने उनके घर के पीछे मारुति शोरूम में अवैध बोरिंग से गाड़ियां धुलने की शिकायत करते हुए कहा कि जिससे बदबू आती है। साथ ही और भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा बालदा कॉलोनी निवासी सितारा श्रीवास्तव ने कहा कि नरेंद्र सिंह ने उनके घर के बाहर सड़क और पार्क पर अवैध कब्जा किया है। शिकायत करने के बाद भी नगर निगम अवैध कब्जा नहीं हटा रहा है।
वहीं, नगर निगम सफाई कर्मचारी की पत्नी ने कहा कि 2016 में उनके पति की मृत्यु के बाद अब तक उनको पेंशन और ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उनके परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जोन एक और जोन दो में आयोजित लोकमंगल दिवस में कुल 67 शिकायतें आई है। महापौर संयुक्ता भाटिया एवं नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
