मुरादाबाद : कोर्ट पहुंचे भाजपा नेता आकाश सक्सेना से आजम खां के अधिवक्ताओं ने की जिरह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। भाजपा नेता और मुकदमे के वादी आकाश सक्सेना से सपा सांसद आजम खां के अधिवक्ताओं ने जिरह की, जो कि पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले में अगली सुनवाई आठ सितंबर को होगी। गौरतलब है कि भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी ने वर्ष 2019 में थाना सिविल लाइंस में दो पैनकार्ड …

रामपुर, अमृत विचार। भाजपा नेता और मुकदमे के वादी आकाश सक्सेना से सपा सांसद आजम खां के अधिवक्ताओं ने जिरह की, जो कि पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले में अगली सुनवाई आठ सितंबर को होगी।
गौरतलब है कि भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी ने वर्ष 2019 में थाना सिविल लाइंस में दो पैनकार्ड और पासपोर्ट का मुकदमा दर्ज कराया था।

उनका आरोप है कि सपा सांसद आजम खां ने अपने बेटे अब्दुल्ला आजम खां के दो पैन कार्ड बनवाए। जिनका उपयोग स्वार विधान सभा चुनाव के दौरान किया गया। जिसमें सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां को आरोपी मनाते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।

सपा सांसद आजम खां और अब्दुल्ला आजम खां 26 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में बंद हैं जबकि सपा सांसद आजम खां कोरोना संक्रमित होने के कारण मेंदाता अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। वहीं अब्दुल्ला आजम सीतापुर जेल में बंद हैं। दोनों पिता पुत्र डेढ़ साल से जेल में बंद हैं।

मंगलवार को भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी की एमपी-एमएलए कोर्ट में गवाही हुई।आजम खां के अधिवक्ताओं ने उनसे सवाल जबाव किए।जिसका उन्होने बखूबी जबाव दिया।अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 सितंबर को होगी।

कोर्ट ने वादी की सीएमओ से तलब की रिपोर्ट, फिर हुई गवाही
कोर्ट ने मुकदमें के वादी आकाश सक्सेना की सीएमओ से मेडकिल फिटनेस जांच कराने के बाद गवाही कराई। गौरतलब है कि 6 सितंबर को उनके अधिवक्ता ने बीमार होने की बात कोर्ट को बताई थी। इसके बाद कोर्ट ने सीएमओ से रिपोर्ट तलब की,फिट होने पर मंगलवार को उनकी गवाही हुई।

संबंधित समाचार