रामपुर: घर में ससुर की लाश पड़ी थी, देवरानी-जेठानी में जमकर हुई मारपीट
रामपुर/ढकिया,अमृत विचार। शाहबाद कोतवाली की ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव में ससुर की मौत हो जाने के बाद उनके शव का दाह संस्कार करने की बजाए घरेलू बंटवारे को लेकर देवरानी, जेठानी एक दूसरे को मारपीट करने के लिए भिड़ गईं। घर में शव पड़ा होने के दौरान देवरानी, जेठानी में मारपीट होती देख …
रामपुर/ढकिया,अमृत विचार। शाहबाद कोतवाली की ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव में ससुर की मौत हो जाने के बाद उनके शव का दाह संस्कार करने की बजाए घरेलू बंटवारे को लेकर देवरानी, जेठानी एक दूसरे को मारपीट करने के लिए भिड़ गईं। घर में शव पड़ा होने के दौरान देवरानी, जेठानी में मारपीट होती देख शोक व्यक्त करने आए लोगों में भी अफरा तफरी मच गई। जैसे तैसे मौके पर मौजूद महिला, पुरुषों ने देवरानी, जेठानी को अलग करके मामले को रफा दफा किया।
ससुर की लाश पर देवरानी, जेठानी के बीच शर्मनाक हरकत करने वाली मारपीट की घटना ढकिया चैाकी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम को घटी। बताया जाता है कि ढकिया चैाकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक वृद्ध काफी समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को उपचार के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल में वृद्ध की मौत हो जाने के बाद उनके बेटे सोमवार शाम को पिता का शव लेकर अपने घर पहुंचे।
लेकिन जैसे ही मृतक वृद्ध के बेटे सोमवार शाम को शव लेकर अपने घर पहुंचे और शव को एंबुलेंस से उतारकर घर के बरामदे में रखा तो घरेलू बंटवारे को लेकर देवरानी, जेठानी के बीच कहा सुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और दोनों देवरानी,जेठानी घर में सामने ससुर की लाश पड़ी होने के बाबजूद भी एक दूसरे के साथ मारपीट करने को भिड़ गईं।
यह भी पढ़ें :- मुरादाबाद : कोर्ट पहुंचे भाजपा नेता आकाश सक्सेना से आजम खां के अधिवक्ताओं ने की जिरह
घर में लाश पड़ी होने के बाबजूद भी देवरानी, जेठानी को आपस में मारपीट करते देख शोक व्यक्त करने आए महिला, पुरुषों में हडकंप मच गया। मौके पर मौजूद महिला पुरुषों ने दोनों देवरानी, जेठानी को तरह तरह के ताने देते हुए एक दूसरे को मारपीट करने से रोका। साथ ही उन्हें घर में अलग अलग करके बिठाया। तब जाकर मामला रफा दफा हुआ। घर में ससुर का शव पड़ा होने के बाद भी देवरानी, जेठानी में मारपीट होने की घटना क्षेत्र में मंगलवार को पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही।
