संभल: ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में नोडल अधिकारी का किया घेराव
संभल, अमृत विचार। राशन की दुकान का प्रस्ताव मिलने के बाद भी पत्र नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा किया। ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी की गाड़ी का घेराव किया। इसके साथ ही अपनी मांग को लेकर नोडल अधिकारी से ज्ञापन देने की जिद पर अड़ गये। गौरतलब है कि …
संभल, अमृत विचार। राशन की दुकान का प्रस्ताव मिलने के बाद भी पत्र नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा किया। ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी की गाड़ी का घेराव किया। इसके साथ ही अपनी मांग को लेकर नोडल अधिकारी से ज्ञापन देने की जिद पर अड़ गये।
गौरतलब है कि एक सितंबर को बहजोई ब्लॉक के बढैरिया गांव में खुली बैठक में राशन की दुकान का प्रस्ताव किया गया। इसमें दो प्रत्याशी संतोष कुमारी और किशनपाल सिंह खड़े हुये थे। दोनों के खुली सामने बैठक में राशन की दुकान के प्रस्ताव में संतोष कुमारी 8 वोटों से जीत थीं। ब्लाक के अधिकारियों की तरफ से संतोष कुमारी को अब तक पत्र नहीं मिला है। इसको लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे पर डीएम नहीं थे।
कलेक्ट्रेट से नोडल अधिकारी वीराम शास्त्री निकल रहे थे। ग्रामीण नोडल अधिकारी से अपनी मांग को लेकर ज्ञापन देने की जिद पर अड़ गए। नोडल अधिकारी ने जिलाधिकारी से मिलने के लिए कहा। इसके बाद मजिस्ट्रेट की गाड़ी को घेरकर अपनी बात रखने लगे। पुलिस-प्रशासन ने आकर ग्रामीणों को अलग कर मजिस्ट्रेट की कार को निकलवाया। फिर कलेक्ट्रेट सभागार में कुछ ही लोगों ने जिलाधिकारी से वार्ता की।
डीएम ने लोगों को जांच कराकर प्रमाण-पत्र जल्द दिलवाने का आश्वासन दिया। जिला आपूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रस्ताव बीडीओ और एडीओ ग्राम पंचायत ने किया था। जो अभी तक प्रस्ताव नहीं बन पाया है। हालांकि प्रदर्शनकारी केवल प्रस्ताव प्रत्र न समय से नहीं मिलने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
बाद में जिलााधिकारी से मिलकर भी अपनी बात रखी है। उन्हें बता दिया गया कि जल्द ही आपका प्रस्ताव भी मिल जाएगा। इस दौरान तेजपाल, नेत्रपाल, पूरन, मुनेश, सर्वेश, डीपी यादव, हरकेश, अमर सिंह, गौरी यादव, मनवीर, सूरजपाल, रामअवतार, रामनिवास, दिनेश, रविंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
