बरेली: रडार पर आए कम रेट पर टेंडर लेने वाले ठेकेदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम ने निर्माण कार्यों के काफी कम रेट पर टेंडर लेने वाले ठेकेदारों को रडार पर लिया है। इन ठेकेदारों ने 30 फीसदी तक कम रेट पर टेंडर लिए हैं। इसलिए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के भी खराब होने की काफी संभावना है। इसलिए ऐसे ठेकेदारों को सूचीबद्ध करते हुए उनके …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम ने निर्माण कार्यों के काफी कम रेट पर टेंडर लेने वाले ठेकेदारों को रडार पर लिया है। इन ठेकेदारों ने 30 फीसदी तक कम रेट पर टेंडर लिए हैं। इसलिए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के भी खराब होने की काफी संभावना है। इसलिए ऐसे ठेकेदारों को सूचीबद्ध करते हुए उनके माध्यम से हुए कार्यों की जांच की जिम्मेदारी एक आउटसोर्सिंग संस्था को सौंपी गई है।

नगर निगम ने पिछले दिनों शहर की सैकड़ों गलियों के निर्माण के लिए टेंडर निकाले । बड़ी संख्या में टेंडर ठेकेदारों ने 20 से 30 फीसदी कम रेट पर लिए हैं। ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया के बाद कम रेट देने वाले ठेकेदारों के टेंडर दिए गए हैं। जिन ठेकेदारों ने कम रेट डाले, उनमें से कई लोगों ने नुकसान होने की आशंका के कारण वर्कआर्डर ही नहीं लिए। अगर वर्कआर्डर ले भी लिए तो ठेकेदारों ने उन पर काम शुरू नहीं किए। कुछ काम ठेकेदारों ने कराए, लेकिन उनकी गुणवत्ता व मानकों में कमी मिलने की आशंका है।

मंगलवार को मुख्य अभियंता बीके सिंह के नेतृत्व में जांच टीम ने गुणवत्ता को परखना शुरू कर दिया है। शहर में गुणवत्ता युक्त व मानकों के अनुरूप कार्य कराने के लिए नगर निगम ने रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिकल सर्विसेज (राइट्स) संस्था को जिम्मेदारी दी है। यह संस्था स्मार्ट सिटी के कार्यों के साथ ही नगर निगम के भी कार्यों की निगरानी करेगी।

अधिकारियों का कहना है कि राइट्स नाम की इस संस्था ने करीब 50 कामों की लिस्ट तैयार करते हुए उनकी जांच भी शुरू कर दी है। नगर निगम के अधिकारी इस संस्था से दस फीसद से कम दरों पर कराए गए निर्माण कार्यों की जांच कराएंगे।

नगर निगम में कई ठेकेदारों ने 20-30 फीसद कम दरों पर टेंडर लेकर काम कर रहे हैं। अत्याधिक कम दरों पर टेंडर होने से गुणवत्ता खराब होने की पूरी आशंका है। इसी के चलते करीब 50 कामों की सूची राइट्स संस्था को जांच के लिए दी गई है। -बीके सिंह, मुख्य अभियंता, नगर निगम

संबंधित समाचार