हल्द्वानी: यूपी के रहस्यमय बुखार को लेकर जिले में भी अलर्ट
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में बुखार की वजह से हो रही मौतों की वजह से नैनीताल जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में आ रहे बुखार के मरीजों को डाटा इकट्ठा कर रहा है और उनकी जांच कर रहा है। हालांकि राहत की बात है कि अभी तक …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में बुखार की वजह से हो रही मौतों की वजह से नैनीताल जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में आ रहे बुखार के मरीजों को डाटा इकट्ठा कर रहा है और उनकी जांच कर रहा है। हालांकि राहत की बात है कि अभी तक कोई मामला यूपी के बुखार के मामलों की तरह नहीं मिला है।
पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में इन दिनों एक बुखार ने कहर ढहा रखा है। बुखार के सही कारणों का भी पता नहीं चल पा रहा है। यह बुखार बड़ों और बच्चों सभी को अपनी चपेट में ले रहा है। इस बुखार की कई लोगों की जान भी जा चुकी है। पड़ोसी राज्य होने की वजह से यहां भी उस बुखार को लेकर सतकर्ता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए इस पर काम करना शुरू कर दिया है।
इन दिनों यहां भी बुखार के मरीज काफी संख्या में अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। सभी मरीजों का डाटा मंगाया जा रहा है और उनकी जांच की जा रही है। साथ ही लक्षणों का भी मिलान किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डॉक्टरों से कहा है कि वह बुखार पीड़ित मरीजों की गहनता से जांच करें अगर कोई भी मरीज संदिग्ध मिले तो इसकी तुरंत सूचना दें। हालांकि राहत की बात है कि अभी तक यहां किसी भी बुखार पीड़ित में यूपी के बुखार पीड़ितों की तरह लक्षण नहीं मिले हैं।
बुखार पीड़ित मरीजों का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी मरीज में यूपी के बुखार पीड़ितों की तरह तो लक्षण नहीं हैं।- एनके कांडपाल, जिला संक्रामक रोग विश्लेषक, नैनीताल
डेंगू से राहत
हल्द्वानी। इस बार डेंगू के मरीजों से अभी तक राहत मिली हुई है। सितंबर माह शुरू हो गया है और अभी तक जिले में डेंगू के केवल तीन ही मरीज मिले हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
