रामपुर : चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों का माल उड़ाया
रामपुर,अमृत विचार।कोतवाली क्षेत्र में चोर बंद घर को निशाना बनाकर वहां से नकदी और जेवर समेत करीब साढ़े तीन लाख का माल समेट कर ले गए। घर वापस आने पर मामले की जानकारी हुई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साढ़े तीन लाख की चोरी होने का मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के …
रामपुर,अमृत विचार।कोतवाली क्षेत्र में चोर बंद घर को निशाना बनाकर वहां से नकदी और जेवर समेत करीब साढ़े तीन लाख का माल समेट कर ले गए। घर वापस आने पर मामले की जानकारी हुई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
साढ़े तीन लाख की चोरी होने का मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पीर की पैठ से जुड़ा है। यहां का रहने वाला खुशनूद मंगलवार को परिवार के साथ हल्द्वानी दवा लेने गया था। वहीं चोर मौका पाकर किसी समय घर के अदंर घुस गए। चोर वहां से नकदी और जेवर सहित करीब साढ़े तीन लाख का माल समेट कर ले गए। वापस आने पर घर का नजारा देखकर खुशनूद के होश उड़ गए। आसपास के मोहल्ले के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की घटनाएं
कोतवाली थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी की वारदात हो रही है। जिसको रोकपाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। कुछ दिन पहले भी खारी कुंआ में बंद घर को निशाना बनाकर वहां से चोर नकदी और जेवर सहित काफी सामान समेट कर ले गए थे। इसके अलावा भी कई ओर चोरी की घटनाएं हो चुकी है। मंगलवार को भी चोर एक घर से निशाना बनाकर वहां से साढ़े तीन लाख का माल समेट कर ले गए।
