बाराबंकी: नगर पालिका परिषद में काम कर रहे बाबू पर लगा सुविधा शुल्क मांगने का आरोप, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के नगर पालिका परिषद नवाबगंज में कार्यरत बाबू की कार्यशैली से नगर वासियों में आक्रोश काफी व्याप्त होता दिखाई दे रहा है। यहां जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर बाबू बिना सुविधा शुल्क लिए कोई काम नहीं करता है। मामले में नगर के ही एक पीड़ित दिलशाद वारसी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी …

बाराबंकी। जिले के नगर पालिका परिषद नवाबगंज में कार्यरत बाबू की कार्यशैली से नगर वासियों में आक्रोश काफी व्याप्त होता दिखाई दे रहा है। यहां जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर बाबू बिना सुविधा शुल्क लिए कोई काम नहीं करता है। मामले में नगर के ही एक पीड़ित दिलशाद वारसी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, भेजे गए शिकायती पत्र में कोतवाली नगर के मोहल्ला पीरबटावन निवासी दिलशाद वारसी ने आरोप लगाया है कि बीती 16 फरवरी को उसने नगर पालिका परिषद में कार्यरत बाबू रमेश को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सारे कागजात उपलब्ध करवा दिए थे। लेकिन आज तक उन्हें जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिला।

पढ़ें: बाराबंकी: उप डाकघर के बाबू ने पत्रकार से की अभद्रता, कार्रवाई की मांग

पीड़ित दिलशाद का मामले यह भी कहना है कि बाबू जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर 5 हजार रुपए सुविधा शुल्क मांग रहा था। जबकि उसने बाबू को 2 हजार रुपए तक देने की बात भी कही थी। जिसपर बाबू अपनी जिद पर अड़ा रहा और पीड़ित से कहा कि जब तक निर्धारित रकम नहीं दोगे तब तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा।

पीड़ित ने इस संबंध में कई बार स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी भी अधिकारी ने बाबू पर लगाम लगाने का प्रयास नहीं किया। वहीं दूसरी तरफ इस सम्बन्ध में जब नगर पालिका परिषद नवाबगंज कार्यालय में कार्यरत बाबू रमेश कुमार से जानकारी गई तो, उनका कहना था कि मैने किसी से सुविधा शुल्क नहीं मांगा है। मेरे पास जो भी व्यक्ति काम लेकर आता है मेरे लायक जो काम होता है, वह मैं कर देता हूं।

संबंधित समाचार