बाराबंकी: छात्रा ने लगाई फांसी, जाने क्यों उठाया यह कदम…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। ज़ैदपुर थाना क्षेत्र के कोपवा मजरे जयचंदपुर गांव में बुधवार की सुबह घर के अंदर कमरे में एक छात्रा का शव फांसी से लटका हुआ मिला। परिजनों का कहना है कि मृतिका दूर कॉलेज पढ़ाई करने के लिए जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। घरवाले आसपास के कॉलेज में प्रवेश कराना चाहते थे। …

बाराबंकी। ज़ैदपुर थाना क्षेत्र के कोपवा मजरे जयचंदपुर गांव में बुधवार की सुबह घर के अंदर कमरे में एक छात्रा का शव फांसी से लटका हुआ मिला। परिजनों का कहना है कि मृतिका दूर कॉलेज पढ़ाई करने के लिए जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। घरवाले आसपास के कॉलेज में प्रवेश कराना चाहते थे। इसी बात को लेकर कई दिनों से परिवारीजनों और छात्रा के बीच में नाराजगी चल रही थी। इसी वजह से छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

ज़ैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जयचंदपुर के गांव कोपवा के रहने वाले फूलचंद की 18 साल की बेटी प्रियांशी ने मंगलवार की रात में घर के अंदर कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगाली थी। सुबह जब घर के लोग उठे और काम करने लगे और प्रियांशी नहीं उठी तो कमरे में देखने गए। परिवारवालों ने प्रियांशी का शव कमरे में लटका देखा। पिता ने इसकी सूचना जैदपुर पुलिस को दी थी। मौके पर दरोगा हरदोष सिंह सेंगर महिला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पिता ने अपनी तहरीर में लिखा है कि मृतिका हाईस्कूल पास कर चुकी थी और आगे की पढ़ाई के लिए दूर इंटर कॉलेज में नाम लिखाना चाहती थी। लेकिन घर के लोगों की राय थी कि जो कॉलेज नज़दीक हो उसी में नाम लिखाया जाए। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।

संबंधित समाचार