मुरादाबाद: वेतन भुगतान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष सैयद आसिफ हसन के नेतृत्व में डायट में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों ने चार महीने से वेतन न मिलने के खिलाफ प्रदर्शन किया। डायट प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर तत्काल वेतन भुगतान कराने की मांग की। एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष ने बताया कि जिला शिक्षा एवं …

मुरादाबाद,अमृत विचार। यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष सैयद आसिफ हसन के नेतृत्व में डायट में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों ने चार महीने से वेतन न मिलने के खिलाफ प्रदर्शन किया। डायट प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर तत्काल वेतन भुगतान कराने की मांग की।

एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में कार्यरत शिक्षक व कर्मचारियों को चार महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बच्चों की फीस, घर का खर्च चलाना भारी पड़ रहा है।

यदि जल्द वेतन भुगतान न हुआ तो कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मंडलीय सचिव शरद कपूर, प्रदीप बहुखंडी, अनिल नोमानी, सुरजीत कुमार सिंह, जीत सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, मोहित शर्मा, विनेश, नवीन भटनागर, सुरेश कुमार, नरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार