बरेली: प्रियंका की टीम के सदस्य परख रहे दावेदारों की जमीनी हकीकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के साथ विधानसभाओं के प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रत्येक विधानसभा से कांग्रेस हाईकमान ने पहले तीन दावेदारों के नाम मांगे। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की टीम बरेली में रहकर दावेदारों की जमीनी हकीकत परख रही है ताकि …

बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के साथ विधानसभाओं के प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रत्येक विधानसभा से कांग्रेस हाईकमान ने पहले तीन दावेदारों के नाम मांगे। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की टीम बरेली में रहकर दावेदारों की जमीनी हकीकत परख रही है ताकि उस दावेदार पर दांव खेला जा सके, जिसकी जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ हो उसे ही विधानसभा का टिकट दिया जाएगा।

श्यामगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि संगठन का ग्राम स्तर पर गठन हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की टीम के लोग हर विधानसभा में घूम रहे हैं और वह आवेदक प्रत्याशियों के डाटा के साथ ही क्षेत्र के जातिगत समीकरणों का ब्योरा एकत्र कर रहे हैं। साथ ही बड़ी समस्याओं के अलावा क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में भी जानकारी जुटा रहे हैं।

लगातार बैठक में अनुपस्थित रहने और नोटिस का जवाब न देने पर ब्लॉक अध्यक्ष फरीदपुर ज्ञानेंद्र कुमार को जिलाध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष इलियास अंसारी, राजन उपाध्याय, सुनील मनचंदा, जिया उर रहमान, जुनैद हसन एडवोकेट, कमर गनी, हरीश गंगवार, रोआप अहमद, ताहिर मितवा, मोहम्मद गौस, अकरम सैफी, आसिफ अली, मंजूर अंसारी राजेश कुमार सैनी, डॉक्टर मुदित सिंह, संजीव शर्मा, शहनाज , हरीश गंगवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ने किया।

संबंधित समाचार