आज का राशिफल | 09 सितंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज घर में मांगलिक उत्सव को लेकर ख़रीदारी कर सकते हैं। कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। परिवार के लोगों से आपको सराहना मिलेगी। शरीर में गर्मी के कारण फोड़े-फुंसी और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। वृष राशि आज नए व्यवसाय को शुरू करने की योजना बनायेंगे। आज आप करना कुछ चाहेंगे …

मेष राशि

आज घर में मांगलिक उत्सव को लेकर ख़रीदारी कर सकते हैं। कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। परिवार के लोगों से आपको सराहना मिलेगी। शरीर में गर्मी के कारण फोड़े-फुंसी और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।

वृष राशि

आज नए व्यवसाय को शुरू करने की योजना बनायेंगे। आज आप करना कुछ चाहेंगे लेकिन परिणाम उसके अनुसार नहीं मिलेंगे। मित्रों के माध्यम से अच्छे सन्देश प्राप्त हो सकते हैं। सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

आज छात्र अपने करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। पिता का सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में आपका मन नहीं लगेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। नौकरी में काम की अधिकता रहेगी।

कर्क राशि

आज यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से आपका परिचय हो सकता है। गुरुतुल्य व्यक्ति से आशीर्वाद प्राप्त होगा। जॉब बदलने के लिए समय बहुत ही अच्छा है। कानूनी विवादों से छुटकारा मिलने की प्रबल सम्भावना है।

सिंह राशि

आज उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलने की संभावना है। मीडिया से जुड़े लोगों के ऊपर कठिन कार्यों का दायित्व आ सकता है। क्रोधी स्वभाव के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। ईर्ष्यावश किसी की भी आलोचना न करें।

कन्या राशि

आज ऑफिस का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। जॉब में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आपके मन में रचनात्मक विचार आएंगे। कोई बड़ा व्यापारिक अनुबन्ध होने की संभावना बन रही है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े करियर में उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि

आज लोगों को खुश करने के प्रयास में अपनी खुशियों को दांव पर न लगायें। परिवार के लोगों से नाराज हो सकते हैं। विदेशों से मित्रों के सन्देश मिलेंगे। सिर में भारीपन महसूस हो तो चिकित्सक से परामर्श लेने में संकोच न करें।

वृश्चिक राशि

आज विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मन में नई योजनायें जन्म लेंगी। घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। पैतृक सम्पदा से जुड़े विवादों का आपके पक्ष में निपटारा हो सकता है।

धनु राशि

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नई योजनाओं पर आप काम शुरू कर सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के अधिकार बढ़ेंगे। उच्च अधिकारी आपको काफी सम्मान देंगे। भूमि और सम्पत्ति में आप निवेश कर सकते हैं।

मकर राशि

आज किसी मित्र के माध्यम से आपको व्यापार के आइडियाज़ मिल सकते हैं। वकालत से जुड़े पेशे में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता रहेगी।

कुंभ राशि

आज व्यवहार में संयम और सावधानी रखें। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। उत्साह में कमी रहेगी। जॉब में सहकर्मी आपका अनादर करेंगे। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचें।

मीन राशि

आज आपकी इच्छा शक्ति और आत्मबल में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को उच्च आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। घर में स्वादिष्ट भोजन बन सकता है।