शाहजहांपुर: 18 साल पुरानी रंजिश में सरेराह पांच गोलियां मारकर की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जेएनएन, शाहजहांपुर। 18 साल पुरानी रंजिश में एक बार फिर खून बहा दिया गया। बुधवार रात को हत्यारोपित की सरेराह हत्या कर दी गई। दूसरे पक्ष के दो हमलावरों ने पांच गोलियां मारीं, इसके बाद फरार हो गए। हमलावरों की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वर्ष 2003 में मुहल्ला मुहम्मदई निवासी अंशुमान सक्सेना …

जेएनएन, शाहजहांपुर। 18 साल पुरानी रंजिश में एक बार फिर खून बहा दिया गया। बुधवार रात को हत्यारोपित की सरेराह हत्या कर दी गई। दूसरे पक्ष के दो हमलावरों ने पांच गोलियां मारीं, इसके बाद फरार हो गए। हमलावरों की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वर्ष 2003 में मुहल्ला मुहम्मदई निवासी अंशुमान सक्सेना की हत्या कर दी गई। जिसमें सुपारी किलर लोधीपुर निवासी नारायण कश्यप को जेल हुई थी। वह जमानत पर छूटकर आया, तभी से रंजिश चली आ रही थी।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में रंजिश थी मगर, कभी आमना-सामना नहीं हुआ। नारायण कश्यप भूसे की टाल पर वसूली करने लगा था। बुधवार की रात करीब नौ बजे वह मुहम्मदई मुहल्ले में पहुंचा था। वहां अंशुमान के भाई बच्चू से कहासुनी होने लगी। इस बीच बच्चू का साथी बबलू भी आ गया। मारपीट के बीच दोनों ने नारायण को पांच गोलियां मारीं और फरार हो गए। एसपी एस आनंद का कहना है कि एक सीसीटीवी फुटेज में दोनों हमलावर गोलियां मारते हुए दिख रहे हैं। दोनों तलाश की जा रही है। कुर्की के बाद फिर बढ़ा विवाद

पुलिस के अनुसार, नारायण पक्ष के एक युवक की दो दिन पहले कुर्की हो गई थी। वह काफी समय से फरार चल रहा था। कुर्की के बाद एक बार फिर दोनों पक्षों में तनातनी होने लगी थी। नारायण कश्यप बुधवार रात को उसी मकान के पास पहुंचा था। वहां अंशुमान का भाई मिल गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। जेब में मिले तीन कारतूस

पुलिस का कहना है कि नारायण कश्यप पर हत्या के अलावा भी एक मुकदमा दर्ज था। वारदात के बाद तलाशी ली गई तो उसकी जेब से तीन कारतूस मिले। संभव है कि दोनों तरफ से गोली चली हो मगर, अंशुमान का भाई भारी पड़ा।

संबंधित समाचार