कंधार हाईजैक: तालिबान ने मास्टरमाइंड के बेटे मुल्ला मोहम्मद याकूब को बनाया रक्षा मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अमेरिका में मोस्ट वॉन्टेड आतंकी सिराजुद्दीन हक्कानी को गृहमंत्री बनाया गया है। जबकि, 1999 में कंधार प्लेन हाईजैक के मास्टरमाइंड रहे मुल्ला उमर के बेटे मुल्ला मोहम्मद याकूब को तालिबान सरकार में नया रक्षा मंत्री बनाया गया है। तालिबान के संस्थापकों में एक मुल्ला उमर IC-814 हाइजैकिंग का मास्टरमाइंड था। मुल्ला मोहम्मद याकूब को …

काबुल। अमेरिका में मोस्ट वॉन्टेड आतंकी सिराजुद्दीन हक्कानी को गृहमंत्री बनाया गया है। जबकि, 1999 में कंधार प्लेन हाईजैक के मास्टरमाइंड रहे मुल्ला उमर के बेटे मुल्ला मोहम्मद याकूब को तालिबान सरकार में नया रक्षा मंत्री बनाया गया है। तालिबान के संस्थापकों में एक मुल्ला उमर IC-814 हाइजैकिंग का मास्टरमाइंड था।

मुल्ला मोहम्मद याकूब को मई 2021 में तालिबान सैन्य आयोग का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया था। सिराजुद्दीन हक्कानी और मुल्ला याकूब दोनों एक ऐसी सरकार चाहते थे, जिसका सैन्य दृष्टिकोण हो. मतलब ऐसी सरकार जहां नेतृत्व सेना के पास रहे, न कि बरादर द्वारा समर्थित राजनीतिक तत्वों के पास तालिबान ने ऐसी ही सरकार का गठन हुआ है।

यह भी पढ़े-

राडूकानू अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालीफायर

संबंधित समाचार