मुरादाबाद: खेत में मिला किसान का रक्तरंजित शव, सनसनी
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में किसान की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने घेर में पशुओं के पास अकेले सो रहे थे। सुबह किसान का शव चारपाई पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पास में ही तमंचा भी पढ़ा था। सूचना …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में किसान की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने घेर में पशुओं के पास अकेले सो रहे थे। सुबह किसान का शव चारपाई पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पास में ही तमंचा भी पढ़ा था।
सूचना मिलते ही मझोला पुलिस के साथ ही सिविल लाइंस से हिंदू सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी पाल एसपी सिटी ने देते हुए कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किसान ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना मझोला थाना क्षेत्र के गांव डिडोरी की है। यहां रहने वाले 55 वर्षीय अजीत सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे व एक बेटी है। बुधवार की रात पत्नी और बच्चे घर में सो रहे थे। जबकि किसान पशुओं के पास चारपाई डालकर सोए थे। सुबह उनका रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पास में ही तमंचा पड़ा हुआ था। किसान की मौत गोली लगने से हुई है।
