सीतापुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश व मायावती पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। लखीमपुर किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मीडिया से मुखातिब होकर बसपा सुप्रिमों व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक सवाल के जवाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहनजी और अखिलेश यादव दोनों …

सीतापुर। लखीमपुर किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मीडिया से मुखातिब होकर बसपा सुप्रिमों व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक सवाल के जवाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहनजी और अखिलेश यादव दोनों लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। गांव में, खेत में, खलिहानों में किसानों की आवाज, जवानों की आवाज, महिलाओं की सुरक्षा की आवाज, काननू व्यवस्था की आवाज और खास कर कोरोना काल के दौरान लाखों लोग जो सरकार की नाकामी के नाते काल के गाल में समा गए, इन सभी मुददों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया है। लड़ाई लड़ी है। आवाज उठाई है, आवाज बुलंद किया है। लाठी खाएं हैं। कार्यकर्ता जेल गए हैं।

32 सालों से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है। सबको मौका उत्तर प्रदेश की जनता ने दिया है। यह तय है कि इस बार कांग्रेस की बारी है। परिवर्तन ही संकल्प है, कांग्रेस ही विकल्प है। उन्होंने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि मैं समझता हूं कि मायावती को चार बार प्रदेश की जनता ने मौका दिया था। उनके कार्य प्रणाली, उनकी स्थित, उनके विचार और उत्तर प्रदेश की भावनाओं को कितना आहत किया है। पूरे उत्तर प्रदेश ने देखा है।

आज वर्तमान समय में किसान परेशान है। 14 हजार करोड़ से अधिक का गन्ने का बकाया है। जानवरों से किसान परेशान है। खाद का दाम महंगा हो गया, डीजल का दाम महंगा हो गया। महंगाई चरम सीमा पर है, लेकिन किसानों की फसलों का दाम, इस सरकार में नहीं मिल पाया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों की आवाज को सदैव बुलंद करती रही है और मजबूती के साथ उनकी आवाज उठाती रहेगी। योगी सरकार में भाजपा नेता ने जूतों से एसडीएम को मारने की बात के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह तो भाजपा का चरित्र है और भाजपा का दोहरा चरित्र पूरे उत्तर प्रदेश के लोग और साथ ही  देश के लोग जानते हैं। नाकामी सिर चढ़ कर बोल रही है।

बीजेपी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। भारतीय जनता पार्टी की विदाई का समय आ गया है। इस दौरान उन्होंने परिवर्तन ही संकल्प है, कांग्रेस ही विकल्प है, का नारा भी लगाया। उनके सीतापुर से होकर गुजरने पर कांग्रेस नेताओं ने टोल प्लाजा पर उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी गाड़ी से उतारकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और सभी कार्यकर्ताओं से भी खुद मिले और उनका परिचय लिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने माला व बुके देकर उनका स्वागत किया। अपने सभी साथियों का परिचय भी करवाया। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

संबंधित समाचार