बरेली: घर में घुसे बदमाश, तीन लोगों को मारी गोली, दिव्यांग बेटी की दहशत से मौत
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली के भोजीपुरा इलाके में बुधवार देर रात एक घर में घुसे बदमाशों ने परिवार वालों को गोली मार दी। जिसमें तीन लोगों को गोली लगी और एक लड़की दहशत में मर गई। आरोपी गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन अज्ञात …
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली के भोजीपुरा इलाके में बुधवार देर रात एक घर में घुसे बदमाशों ने परिवार वालों को गोली मार दी। जिसमें तीन लोगों को गोली लगी और एक लड़की दहशत में मर गई। आरोपी गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की कोशिश करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है।
शादी से लौटे तो देखा घर में घुसे हैं बदमाश
दरअसल, भोजीपुरा के धौराटांडा के रहने वाले अकील अहमद बुधवार को अपने साले के बेटे की शादी में बहेड़ी गए हुए थे। देर रात करीब 12:30 बजे जब वह वहां से वापस लौटे तो उनके घर में तीन बदमाश घुसे हुए थे। अकील अहमद की गाड़ी की आवाज सुनते ही तीनों ने भागने की कोशिश की। जब अकील ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने परिवार वालों को गोली मारना शुरू कर दिया। जिसमें , उनकी पत्नी नाजिम और बेटी उममा घायल हो गए। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
गोलीबारी की आवाज से बेटी ने तोड़ा दम
पुलिस के मुताबिक उसी रात अकील की एक 20 वर्षीय दिव्यांग बेटी नौरीन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पहले से उसका इलाज चल रहा था। मगर जब बुधवार को नौरीन ने गोलीबारी की आवाज सुनी तो वह दहशत में आ गई। जिसकी वजह से उसने दम तोड़ दिया। हालांकि परिवार वालों ने भी उसकी मौत बदमाशों के प्रकरण से नहीं जोड़ी है। उनका कहना है कि वह पहले से बीमार चल रही थी।
देर रात तक इलाके में मची रही भगदड़
अचानक चली गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गए। पता चला कि कुछ बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी है। जिसके बाद से अब तक इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग डरे सहमें से है। हालांकि पुलिस ने मौके पर जाकर बदमाशों की जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
यह भी पढ़े-
बरेली: अनाथालाय में लड़के ने मचाया उत्पात, ईंट पत्थर फेंककर किया सबको परेशान
