मुरादाबाद: जिले में लगातार बढ़ रहा डेंगू का कहर, तीन और नए मरीज मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले में डेंगू का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को शहर में दो सहित तीन नए मरीजों में जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं चार दिन में दस मरीजों को मिलाकर कुल संख्या 12 हो गई है। जिले में डेंगू अब तेजी से पांव पसार रहा है। गुरुवार को …

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले में डेंगू का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को शहर में दो सहित तीन नए मरीजों में जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं चार दिन में दस मरीजों को मिलाकर कुल संख्या 12 हो गई है।

जिले में डेंगू अब तेजी से पांव पसार रहा है। गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी नये मरीज मिले। जो नए तीन मरीज डेंगू के मिले हैं उसमें शहर के रामगंगा विहार फेज टू के 34 वर्षीय व्यक्ति, इंद्रा कालोनी कटघर की 25 वर्षीया युवती और नागफनी क्षेत्र की 25 वर्षीया महिला शामिल है। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में जांच में इनमें डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रभावित मरीजों के घर के पते पर टीमें भेजी गई।

वहीं बुधवार को रहमत नगर गली नंबर आठ, रामगंगा विहार फेज-2 में रहने वाले दो पुरुष और रामपुर दोराहा बरवड़ा मजरा मिलक वाली बस्ती की बिटिया शामिल रही। जबकि गांधीनगर में एक 56 वर्षीया महिला और हरथला कांठ रोड के गौर ग्रेसियस कालोनी की महिला डाक्टर, रामपुर व अमरोहा जिले के दो लोगों और ठाकुरद्वारा में 25 वर्षीय युवक सहित 12 में अब तक डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

डिप्टी सीएमओ व संचारी रोग नियंत्रण के नोडल डाँ संजीव बेलवाल ने बताया कि जो तीन नये मरीज मिले हैं उनकी जांच जिला अस्पताल में हुई हैं। प्रभावित मरीजों के निवास के पते पर एंटी लार्वा के छिड़काव विभाग की टीम भेजी गई है। फागिंग के लिए नगर निगम को कहा गया है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास पानी जमा न होने देने,कूलर में पानी न डालने, छत पर पड़े पुराने टायर, बक्से और बर्तन आदि को हटाने की लोगों से अपील की है।

संबंधित समाचार