अमेठी: समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रो. एपी राव ने कही ये बड़ी बात
अमेठी। महिलाएं घर के विकास की धुरी होती है घर के आर्थिक प्रबंधन से लेकर सारे कामों मे महिलाओ की भूमिका अहम होती है। घर मे सुबह सबसे पहले उठने से लेकर रात मे सबसे बाद में सोने को मिलत है तब जाकर घर की गाड़ी सही रास्ते पर चलती है। उपरोक्त बाते आचार्य नरेंद्र …
अमेठी। महिलाएं घर के विकास की धुरी होती है घर के आर्थिक प्रबंधन से लेकर सारे कामों मे महिलाओ की भूमिका अहम होती है। घर मे सुबह सबसे पहले उठने से लेकर रात मे सबसे बाद में सोने को मिलत है तब जाकर घर की गाड़ी सही रास्ते पर चलती है। उपरोक्त बाते आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के निदेशक प्रसार प्रोफेसर ए पी राव ने अपने उद्बोधन में कही। विदित हो की ओंकार सेवा संस्थान के द्वारा नबार्ड के सहयोग से शुकुल बाजार मे स्वयं सहयता समूह की महिलाओं का पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ था उन्ही महिलाओं को आज प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रो. एपी राव ने कहा की विश्वविद्यालय महिलाओ द्वारा निर्मित उत्पाद के विपदन मे भी मदद करेगा नबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अभिनव द्विवेदी ने कहा की प्रशिक्षण के उपरान्त महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद को विभिन्न मेलो और बाजारों मे बेचने मे नबार्ड समूहों की मदद करेगा। इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्र अमेठी के अधक्ष ड़ॉ आर के आनन्द, डॉ. सुरेन्द्र सिंह, उमशंकर पांडेय, डॉ रेनू सिंह सहित दर्जनभर विद्वानो ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम समन्वयक सूर्य कुमार त्रिपाठी ने कहा की पढ़ी लिखी महिला घर की तिजोरी होती है जो हमेशा मुश्किल के समय मे घर को सम्भालने का काम करती है उपरोक्त प्रशिक्षण से महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेगी। संस्था द्वारा निदेशक प्रसार, नबार्ड के जिला विकास प्रबंधक सहित आए हुए सभी अतिथियों को शाल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम मे नेहा शुक्ला, अपर्णा तिवारी, सुमन, गीता सहित लभग पचास महिलाए उपस्थित रही।
