संभल : मछली पकड़ने गया युवक गंगा में डूबा, 12 घंटे बाद मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रजपुरा, अमृत विचार। मछली पकड़ने गया युवक बुधवार की देर शाम गंगा में डूब गया। उसके दो साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन युवक नदी के भमर में चला गया था। दोस्तों ने परिजनों को जानकारी दी। गुरुवार की सुबह परिजन घाट पर पहुंचे तो देखा कि शव नदी में तैर रहा है। …

रजपुरा, अमृत विचार। मछली पकड़ने गया युवक बुधवार की देर शाम गंगा में डूब गया। उसके दो साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन युवक नदी के भमर में चला गया था। दोस्तों ने परिजनों को जानकारी दी। गुरुवार की सुबह परिजन घाट पर पहुंचे तो देखा कि शव नदी में तैर रहा है।

परिजनों ने गोताखोरों की मदद से शव को गंगा से निकाला। दरअसल, केसरपुर गांव निवासी 25 वर्षीय नरेश पुत्र नेकसे गांव के ही विजयपाल और चेतेंद्र अनूपशहर गंगा घाट पर मछलियां पकड़ने के लिए गये थे। तीनों युवक गंगा में तैरते हुये अनूपशहर की ओर पहुंच गये थे।

फिर गंगा में तैरते हुये वापस दीपपुर डाडा की ओर आ रहे थे, तभी नरेश गंगा में भमर में पहुंच गया और डूब गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

संबंधित समाचार