हरदोई: तार कटिंग गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, पांच गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। ऑपरेशन शिकंजा के तहत मोबाइल टावरों को निशाना बना कर तार चोरी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली शहर की पुलिस ने पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस शातिरों की कुंडली खंगाल रही है। बताते है कि कोतवाली शहर की पुलिस आपरेशन शिकंजा को लेकर चौकन्ना थी।इसी बीच गुरुवार को मुखबिर से …

हरदोई। ऑपरेशन शिकंजा के तहत मोबाइल टावरों को निशाना बना कर तार चोरी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली शहर की पुलिस ने पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस शातिरों की कुंडली खंगाल रही है। बताते है कि कोतवाली शहर की पुलिस आपरेशन शिकंजा को लेकर चौकन्ना थी।इसी बीच गुरुवार को मुखबिर से पता चला कि ज़ाईलो कार सवार कुछ लोग बिलग्राम रोड पर कहीं भागने की फिराक में हैं। कोतवाली शहर के एसएचओ जगदीश प्रसाद यादव ने अपनी टीम के साथ बिलग्राम रोड फर्दापुर बैरियर के पास डेरा डाल दिया।

इसी बीच महेन्द्रा की ज़ाईलो कार को रोक कर तलाशी ली गई। जिसमे टावर के तारों के साथ कमर रज़ा पुत्र चांद खां निवासी मुजाहिद नगर कस्बा व थाना गुरसहायगंज कन्नौज,कौशल पटेल पुत्र रामबाबू निवासी खबरामऊ तालग्राम कन्नौज, खबरामऊ का ही पंकज पटेल पुत्र रामकुमार, मो.सालिम पुत्र बहरुद्दीन निवासी गांधी नगर कस्बा व थाना गुरसहायगंज कन्नौज और बिलग्राम कोतवाली के भगौतापुर निवासी शादाब पुत्र रशीद को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस टीम में एसएचओ श्री यादव के साथ एसआई संतोष कुमार शुक्ला,हेड कांस्टेबिल राजेंद्र यादव, होरी लाल, सत्यप्रकाश, अभिन्नदन, सम्राट रघुवंशी, जयपाल व राधेकृष्ण शामिल रहे।

लाखों का तार, असलहे व नगदी बरामद

मोबाइल टावर के शातिर तार चोरों के पास से 14 बंडल तांबे के तार कीमत लगभग ढ़ाई लाख रुपए,टावर पर लगने वाले दो माड्यूल कीमत लगभग एक लाख रुपए, पांच तमंचे,दस कारतूस 52 सौ की नगदी और एक ज़ाईलो कार बरामद की गई है।

मुकदमों की लम्बी फेहरिस्त

शातिर तार चोरों के खिलाफ तमाम मामले दर्ज हैं। जिनमें कोतवाली शहर में आर्म्स एक्ट के पांच मुकदमें, कन्नौज कोतवाली शहर में चोरी का मामला। इसके अलावा सांडी और सुरसा थाने में एक-एक मामला दर्ज हैं। पुलिस उन सभी शातिरों की आपराधिक कुंडली खंगालने में जुट गई है।

संबंधित समाचार