रामपुर: पर्यूषण पर्व की पूर्व संध्या पर जैन मंदिरों में तैयारियां मुकम्मल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पर्यूषण पर्व की पूर्व संध्या पर जैन मंदिरों में तैयारियां मुकम्मल हैं। शुक्रवार को मंदिरों में सुबह पूजा प्रक्षाल होगी। शांति धारा व अन्य पूजाएं और तत्वार्थ सूत्र का वाचन होगा। इसके बाद शाम को आरती, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शहर के मोहल्ला फूटा महल स्थित जैन मंदिर एवं सिविल …

रामपुर, अमृत विचार। पर्यूषण पर्व की पूर्व संध्या पर जैन मंदिरों में तैयारियां मुकम्मल हैं। शुक्रवार को मंदिरों में सुबह पूजा प्रक्षाल होगी। शांति धारा व अन्य पूजाएं और तत्वार्थ सूत्र का वाचन होगा। इसके बाद शाम को आरती, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

शहर के मोहल्ला फूटा महल स्थित जैन मंदिर एवं सिविल लाइंस स्थित शिवि सिनेमा के पीछे स्थित मंदिर में 19 सितंबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह से कार्यक्रम शुरु हो जाएंगे। इसके लिए तमाम तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक डा. शीनू जैन ने बताया कि कोविड-19 के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जबकि, पर्यूषण पर्व संयोजक डा. प्रदीप जैन ने बताया कि मंदिरों में कोरोना नियमों का शासन की गाइड लाइन के मुताबिक पालन कराया जाएगा।

संबंधित समाचार