बरेली: बढ़े मलेरिया के मरीज, एक दिन में 22 मरीज मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में मलेरिया और डेंगू ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। गुरुवार को जिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी व निजी अस्पतालों के आंकड़ों के अनुसार 22 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिसमें से सात लोगों में प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम व 15 लोगों में प्लाज्मोडिय वाईवैक्स की पुष्टि हुई है। मलेरिया …

बरेली, अमृत विचार। जिले में मलेरिया और डेंगू ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। गुरुवार को जिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी व निजी अस्पतालों के आंकड़ों के अनुसार 22 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिसमें से सात लोगों में प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम व 15 लोगों में प्लाज्मोडिय वाईवैक्स की पुष्टि हुई है। मलेरिया विभाग की ओर से घर-घर लार्वा नष्ट करने के लिए 62 डोमेस्टिक ब्रीडिग चेकर्स ने मंगलवार से गुरुवार तक 2091 घरों का सर्वेक्षण किया। जिसमें 46 घरों में मलेरिया व डेंगू का लार्वा मिलने पर उसे नष्ट किया गया।

डीबीसी के साथ ही आशाओं व 1500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी शहरी व ग्रामीण इलाकों में लोगों को डेंगू, मलेरिया से जागरुकता के लिए घर-घर सर्वेक्षण के निर्देश जारी किए गए है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार तीन दिन के भीतर डीबीसी ने मलेरिया से संवेदनशील रहे इलाके जैसे सुभाष नगर, भमौरा, मीरगंज, धौराटांडा और बहेड़ी में डीबीसी की दो-दो टीमों ने मच्छरों के लार्वा खोजकर नष्ट किए।

जिला अस्पताल में बीते नौ दिनों में 1031 लोगों की डेंगू, मलेरिया की जांच की गई, जिसमें से 11 लोगों में प्लाज्मोडियम वाईवैक्स की पुष्टि हुई। जबकि सीएचसी-पीएचसी पर 9000 से अधिक लोगों की जांच में आठ लोगों में प्लाज्मोडियम वाईवैक्स व 244 में प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम की पुष्टि हुई है।

अगस्त 2020 में 12,834 तो अगस्त 2021 में 33,427 को मिला ओपीडी में परामर्श
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच वायरल फीवर, मलेरिया और डेंगू ने कई जिलों में हमला कर दिया है। जिले में भले ही स्वास्थ्य विभाग अभी स्थिति नियंत्रण में बता रहा है, लेकिन हकीकत इससे इतर है। मरीजो की संख्या में तेजी से हुई बढ़ोतरी से विभाग भी परेशान है। अगस्त के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं।

बीते साल से इस वर्ष मरीजों की संख्या करीब तीन गुना अधिक हो गई है। बीते साल अगस्त में जिला अस्पताल की ओपीडी में 12,834 मरीजों ने इलाज किया, जबकि इस साल अगस्त में मरीजों की संख्या 33,427 है। जिससे स्थिति साफ है कि बीते साल 13 हजार से कम मरीज ओपीडी में आए, जबकि इस बार 30 हजार से अधिक मरीज जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचे।

बाल रोग विशेषज्ञ ने 72 बच्चों को दिया परामर्श
जिला अस्पताल में इलाज कराने आए अधिकांश बच्चे बुखार और खांसी से पीड़ित हैं। बीते दो सप्ताह में इलाज कराने आए बच्चों की संख्या भी बढ़ी है। गुरुवार को बच्चा वार्ड में बाल रोग विशेषज्ञ ने 72 बच्चों को परामर्श दिया।

मलेरिया के मामले पिछले साल से तुलना में फिलहाल काफी कम हैं। गंभीर हालातों से निपटने के लिए मलेरिया विभाग की ओर से 62 डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स को प्रशिक्षित कर जांच के लिए लगाया है। तीन दिन के भीतर 2091 घरों में से 46 घरों में से लार्वों को नष्ट किया जा चुका है। -डा. बलवीर सिंह, सीएमओ

संबंधित समाचार