बरेली: एलएलबी परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग
बरेली, अमृत विचार। समाजवादी छात्रसभा (सछास) ने गुरुवार को एलएलबी के परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ाने की मांग करते हुए एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद को ज्ञापन सौंपा। सछास प्रदेश सचिव सय्यद फरहान अली और महानगर अध्यक्ष अजय पटेल के नेतृत्व में छात्र पहुंचे और कहा कि फार्म भरने की …
बरेली, अमृत विचार। समाजवादी छात्रसभा (सछास) ने गुरुवार को एलएलबी के परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ाने की मांग करते हुए एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद को ज्ञापन सौंपा। सछास प्रदेश सचिव सय्यद फरहान अली और महानगर अध्यक्ष अजय पटेल के नेतृत्व में छात्र पहुंचे और कहा कि फार्म भरने की तारीख समाप्त हो रही है।
अभी तक कई छात्र फार्म नहीं भर पाए हैं। यदि तिथि नहीं बढ़ाई गई तो हम उग्र प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इसके अलावा बरेली कॉलेज में नॉन स्ट्रीम में फार्म भरने वाले छात्रों को भी प्रवेश दिलाने की मांग की। बीकॉम ऑनर्स के द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्रों से पिछले 3 महीने पहले फार्म भरवा लिए गए हैं लेकिन अभी तक उनकी परीक्षा नहीं कराई गई।
परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान फरहान खान, राहुल सिंह, अर्जुन गंगवार, अतुल, जुनैद खान, ललित गंगवार, कुलदीप, विपिन चौधरी मौजूद रहे।
