बरेली: पति ने पत्नी को ढूंढने का वायरल किया वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मां को बुलाने के लिए छह साल के बेटे ने चिट्ठी लिखी। जिसका पति ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर आमजन से पत्नी को ढूंढने या सूचना देने की मदद मांगी। पति ने पत्नी पर बैंक से रुपये निकालकर जेवरात समेत अज्ञात द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप गया। वहीं गुरुवार को …

बरेली, अमृत विचार। मां को बुलाने के लिए छह साल के बेटे ने चिट्ठी लिखी। जिसका पति ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर आमजन से पत्नी को ढूंढने या सूचना देने की मदद मांगी। पति ने पत्नी पर बैंक से रुपये निकालकर जेवरात समेत अज्ञात द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप गया। वहीं गुरुवार को पत्नी ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पति के खिलाफ ही अर्जी दी। पत्नी ने पति पर अवैध संबंध के चलते मारपीट करने का आरोप लगाया है।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गंगानगर कॉलोनी निवासी कुलदीप श्रीवास्तव ने फेसबुक पर एक वीडियो वायरल किया। इसमें उन्होंने पत्नी से घर लौटने की बात कहते हुए बताया कि बेटा मां को बहुत याद कर रहा है, जल्दी वापस आ जाओ। वहीं एक वीडियो में कुलदीप का छह साल की बेटा भी मां को वापस बुलाने के लिए लिखी हुई चिट्ठी दिखाते हुए वापस आने की बात कहता हुआ दिखाई दे रहा है।

कुलदीप ने बताया कि 29 अगस्त को पत्नी नेहा चौरसिया बैंक जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्होंने घर के जेवरात और खाते से 45 हजार रुपये गायब होने का भी आरोप लगाया। कुलदीप ने पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट भी सुभाषनगर थाने में दर्ज करवाई थी। इतना सब होने के बाद नेहा चौरसिया गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और खुद की जान को कुलदीप से खतरा बताते हुए आपबीती सुनाई।

प्रेमिका को घर बुलाकर की थी मारपीट, घर से निकाला
नेहा चौरसिया ने एसएसपी को बताया कि करीब 7 साल पहले उन्होंने प्रेम-विवाह किया था। पिछले करीब एक साल से कुलदीप का मोहल्ले की ही एक युवती से अवैध संबंध है। इसके चलते वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। विरोध करने पर जान से मारवाने की धमकी भी देता है।

29 अगस्त को पति ने अपनी प्रेमिका को घर बुलाकर उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। रुपये निकालने की बात को लेकर नेहा का कहना है कि वह उसका व्यक्तिगत खाता है। घर से निकाल देने के बाद जरूरतों के मुताबिक उसने खाते से रुपये निकाले थे। उसने पति के शराब का आदी होने की बात भी कही है।

संबंधित समाचार