बरेली: स्मैक बेचकर करोड़पति बना एक और तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने गश्त के दौरान बुधवार की रात सराय वार्ड 13 निवासी नन्हे लंगड़ा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 270 ग्राम स्मैक बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया है। पुलिस को नन्हे की कई दिनों से तलाश थी। तस्कर ने अपना बारातघर बनवाने के बाद कई …

बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने गश्त के दौरान बुधवार की रात सराय वार्ड 13 निवासी नन्हे लंगड़ा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 270 ग्राम स्मैक बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया है। पुलिस को नन्हे की कई दिनों से तलाश थी। तस्कर ने अपना बारातघर बनवाने के बाद कई जगहों पर करोड़ों की संपत्ति खरीदी है।

पुलिस जल्द ही उसकी संपत्ति को सील कराएगी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आरोपी लंबे समय से स्मैक बेच रहा था। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। तस्कर का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जाएगा।

फहतेगंज पश्चिमी पुलिस ने बताया कि तस्कर नन्हे लंगड़ा से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसके खिलाफ एडीपीएस के छह मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी का काम कर रहा था।

जांच में पता चला है कि नन्हे के पास फतेहगंज पश्चिमी में दो मकान, छह दुकानें और एक बारातघर भी है। इसके अलावा फतेहगंज पश्चिमी में सड़क किनारे 300-300 गज के दो प्लाट भी हैं। तस्करी की कमाई से उसने कई जगहों पर जमीन भी खरीदी है। पुलिस उसकी संपत्ति के बारे में और जानकारी एकत्रित कर रही है।

संबंधित समाचार