आज का राशिफल | 10 सितंबर, 2021
मेष राशि आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतरीन रहने वाली है। भाग्य भरोसे रहने के बजाय अपना काम शुरू करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। प्रेमी जन की भावनाओं का सम्मान करें। वृष राशि आज आपके रुके हुए सरकारी मामले हल हो सकते हैं। आज की गयी …
मेष राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतरीन रहने वाली है। भाग्य भरोसे रहने के बजाय अपना काम शुरू करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। प्रेमी जन की भावनाओं का सम्मान करें।
वृष राशि
आज आपके रुके हुए सरकारी मामले हल हो सकते हैं। आज की गयी मेहनत का आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। ब्याज में उधार धन देने वालों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। दुर्व्यसनों से बचने का प्रयास करें।
मिथुन राशि
आज दूसरों की देखा-सिखी में काम बिगड़ सकते हैं। बच्चों को अपने माता-पिता के प्रति सेवा भाव रखना चाहिये। परिजनों का सहयोग लेना न भूलें। अपनी गलतियों को दूसरों पर थोपने के बजाय उसे स्वीकारें और उसे सुधारने का प्रयास करें।
कर्क राशि
आज छात्रों को किसी विषय को समझने में कठिनायी अनुभूत होगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर ज्यादा अपेक्षा न करें। फाइनेंस को लेकर थोड़ी कमी महसूस होगी। दिनचर्या थोड़ी अनियमित रहने की सम्भावना है। बड़े भाई-बहन आपकी काफी मदद करेंगे।
सिंह राशि
आज आपके सपने साकार हो सकते हैं। बुद्धिमान लोगों की संगत प्राप्त होगी। अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। प्रेम संबंधों को लेकर काफी भावुक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपको अच्छा सहयोग देंगे। मन में किसी तरह की दुविधा दूर होगी।
कन्या राशि
आज आपको कठिन महसूस होंगे। धन के मामलों में आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। बॉस का विश्वास आपके ऊपर कम हो सकता है। इसीलिये आज आपको अपने प्रदर्शन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।
तुला राशि
आज व्यवसाय में आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। निर्धारित लक्ष्यों को समय से पहले पूर्ण कर लेंगे।
वृश्चिक राशि
आज अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। अनावश्यक और कम जरूरी कार्यों को लेकर ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों को थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए।
धनु राशि
आज प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। युवाओं को जॉब के बढ़िया मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य समस्या की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
मकर राशि
आज सोशल मीडिया के माध्यम से आपको व्यापार बढ़ाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। जीवन साथी के साथ किसी गंभीर विषय पर प्लानिंग करेंगे। आपकी मैनेजमेन्ट क्षमता की प्रशंसा होगी।
कुंभ राशि
आज आप स्वयं को काफी तरोताजा महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां आपके ऊपर बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत करनी पड़ेगी। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे हैं।
मीन राशि
आज मित्रों के साथ अनबन होने की आशंका है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना आपके सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। बदलते हुए मौसम को लेकर सावधान रहें। स्वभाव में अपरिपक्वता के कारण आपका प्रभाव कमजोर होगा।
