Viral Photo: पकड़ना चाह रहे थे मछली, हाथ लगी सूअर की शक्ल की शार्क
इटली। इटली के समुद्र से एक ऐसी शार्क हाथ लगी है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस शार्क का चेहरा सूअर जैसा था। सोशल मीडिया पर सूअर जैसी शक्ल की शार्क (Pig Face Shark) का फोटो वायरल हो रहा है। इसको देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। द मिरर के मुताबिक, …
इटली। इटली के समुद्र से एक ऐसी शार्क हाथ लगी है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस शार्क का चेहरा सूअर जैसा था। सोशल मीडिया पर सूअर जैसी शक्ल की शार्क (Pig Face Shark) का फोटो वायरल हो रहा है। इसको देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

द मिरर के मुताबिक, इटली के एल्बा आइलैंड में नेवी ऑफिसर्स मछली पकड़ने गए थे। उन्होंने समुद्र में जाल डाल रखा था और मछली फंसने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान जाल में जो चीज फंसी उसे देखकर वह हैरान रह गए। उनके हाथ एक ऐसी शार्क लगी जिसकी शक्ल बिल्कुल सूअर जैसी थी।

शार्क की इस प्रजाति को सूअर जैसे मुंह के लिए जाना जाता है। इस शार्क का नाम एंग्युलर रफशार्क है। इसका साइंटिफिक नाम ऑक्सीनॉटस एंट्रीना है। ये समुद्र में 2,300 फीट की गहराई में पाया जाता है। शार्क की ये प्रजाति काफी कम ही देखी जाती है, क्योंकि ये प्रजाति विलुप्त के कगार पर है।
यह भी पढ़ें-
जो बाइडेन ने कहा- तालिबान की अंतरिम सरकार उम्मीदों के अनुरूप नहीं
